WWE में अनोखा कारनामा कर इतिहास रचने वाले दिग्गज ने द ग्रेट खली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- महान इंसान

द ग्रेट खली(The Great Khali)
द ग्रेट खली(The Great Khali)

हाल ही में द ग्रेट खली(The Great Khali) को WWE हॉल ऑफ फेम से नवाजा गया हैं। खली को जब हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था तब काफी मिक्स्ड रिएक्शन सामने आए थे। कई फैंस इस चीज से खुश तो कई को ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। हाल ही में The Kurt Angle Show में कर्ट एंगल(Kurt Angle) ने भारतीय सुपरस्टार खली को लेकर अपने विचार प्रकट किए। कर्ट एंगल ने खली के साथ अपने बैकस्टेज रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया।

ये भी पढ़ें:-फेमस सुपरस्टार को 15 फुट से नीचे फेंका गया, जॉन सीना की सबसे बड़ी जीत का कारण सामने आया, WWE दिग्गज AEW को करेगा जॉइन?

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने द ग्रेट खली को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE में कर्ट एंगल का बड़ा नाम हैं और कुछ साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। कर्ट एंगल फिलहाल अपने शो के जरिए बैकस्टेज की बातें शेयर करते रहते हैं। इस बार खली को लेकर उन्होंने कहा कि जब वो खली के साथ काम कर रहे थे तब उन्हें नहीं जानते थे। एंगल ने कहा कि मैं उन्हें अच्छे से नहीं जानता था कि वो कौन है लेकिन थोड़ा बहुत बात जरूर हुई थी। कर्ट एंगल ने कहा,

ये भी पढ़ें:-4 मिनट में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, फेमस सुपरस्टार को दिया अपनी सफलता का श्रेय

मैं द ग्रेट खली को अच्छे से नहीं जानता था। मैंने ज्यादा बात भी उनसे नहीं की थी। वो भी ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे। खली बहुत ज्यादा शांत इंसान है लेकिन वो काफी अच्छे हैं। खली बहुत ही महान इंसान हैं और उनकी आदतें भी अच्छी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें यहां इसलिए लाया गया ताकि भारत में वो रेसलिंग प्रमोट कर सकें। रेसलिंग के लिए भारत काफी हॉट मार्केट हैं और इसी वजह से खली को प्रमोट किया गया था। WWE द्वारा खली को प्रमोट करने का आइडिया बहुत ही शानदार था। WWE में खली को जो सफलता मिली वो भारत में चीजें प्रमोट करने के लिए की गई थी। मुझे ऐसा लगता है कि WWE की खली के साथ डील फायदेमंद रही।

ये भी पढ़ें:-"WWE के शुरूआती दिनोें में रैंडी ऑर्टन बहुत स्वार्थी इंसान थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने आप को पूरी तरह बदल दिया"

WWE रिंग में इस समय द ग्रेट खली मौजूद नहीं है लेकिन वो प्रोफेशनल रेसलिंग में अभी भी एक्टिव है। कर्ट एंगल भी WWE के बड़े इवेंट्स में कभी-कभार आते रहते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।