WWE सुपरस्टार लिंस डोराडो(Lince Dorado) के दादाजी का निधन हो गया है। डोराडो ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी WWE फैंस को दी। दरअसल उनके दादाजी की किडनी फेल हो गई थी और हार्ट भी फेल हो गया था। डोरोडो के दादाजी का नाम एडिसबर्टो बारबॉट है और वो 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। डोरोडा ने ये बात कही कि वो अब कुछ दिन तक WWE रिंग में नजर नहीं आएंगे। ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिएMy grandpa has passed this morning. Thank you everyone who has reached out, shared, and donated. I’m devastated and will be taking time off to get my head straight. I love you pop! https://t.co/oyYn8YrTAt— Lince Dorado (@LuchadorLD) March 24, 2021WWE सुपरस्टार डोराडो ने कही बड़ी बातयह भी पढ़ें:91 दिन बाद द फीन्ड ने 'अधजले' शरीर के साथ WWE में वापसी कर रिंग में मचाया बवाल, दुश्मन की हालत हुई खराबWWE में इस समय डोरोडा लूचा हाउस पार्टी के सदस्य हैं और टैग टीम डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम है। डोरोडो ने ट्विटर पर अपने दादाजी को लेकर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने जो लोग आए और जिन्होंने मदद की उन्हें धन्यवाद कहा है। साथ ही ये कहा कि वो इस समय काम नहीं कर सकते हैं और जब ठीक हो जाएंगे तब वो वापसी करेंगे। अंत में उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है। ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिएडोराडो Raw ब्रांड में इस समय काम कर रहे हैं और रिंग में उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है। इस समय डोराडो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उनके जीवन में दादाजी ने हर कठिनाई में उनका साथ दिया था। इस समय बहुत दुख डोराडो को हुआ है और इसी वजह से कुछ दिनों तक रिंग से बाहर वो रहना चाहते हैं। डोराडो फिलहाल एक्शन में फैंस को नजर नहीं आएंगे और उनकी वापसी कब होगी ये भी अभी किसी को नहीं पता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर भी जब उन्होंने ये खबर डाली तो सभी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। डोराडो को इस मुश्किल दौर से उबरने में काफी वक्त लग सकता है और शायद वो तीन-चार महीने बाद ही रिंग में अब फैंस को नजर आएंगे। वैसे सभी फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी करें और अपना जलवा दिखाएं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।