पूर्व WWE सुपरस्टार लियो रश(Lio Rush) ने AEW में डेब्यू कर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया है। पिछले साल WWE से रश को रिलीज कर दिया गया था लेकिन इससे पहले वो NXT क्रूजरवेट चैंपियन रहे थे। पिछले साल कोविड के कारण WWE ने कई बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था और इसमें एक नाम रश का भी था। WWE से जाने के बाद रश ने इंडी सर्किट में वापसी की थी। MLW और NJPW में भी रश ने परफॉर्म किया और कुछ टाइम के लिए AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी उन्होंने अपने पास रखी थी।यह भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: SummerSlam 2021 के मेन इवेंट मैच का खुलासा हुआ, द फीन्ड के खराब बुकिंग पर भड़के दिग्गजपूर्व WWE सुपरस्टार लियो रश ने AEW में किया डेब्यूदरअसल AEW के शो में बैटल रॉयल मुकाबले में मिस्ट्री एंट्री की बात कही गई थी। AEW ने हमेशा की तरह शॉकिंग एंट्री की बात की और फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। रेसलिंग में रश को बेस्ट हाई-फ्लायर सुपरस्टार कहा जाता है। कसिनो बैटल रॉयल में 21वे नंबर पर रश ने एंट्री की और AEW फैंस को खुश कर दिया। रश इस मैच को नहीं जीत पाए लेकिन अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।यह भी पढ़ें:"WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का जन्म ही प्रोफेशनल रेसलिंग के लिए हुआ है और उन्हें अपने परिवार का हमेशा साथ मिला"Who will be King in tonight's #AEWDoN Casino Battle Royale, and earn a future #AEW World Title shot? It comes your way NEXT, hosted by @PaulWight pic.twitter.com/1lHPC9pyy9— All Elite Wrestling (@AEW) May 31, 2021साल 2018 में मौजूदा WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के साथ लियो रश ने WWE मेन रोस्टर में एंट्री की थी। लियो रश ने इस दौरान माइक पर अच्छा काम किया और लैश्ले को भी इससे बहुत फायदा हुआ था। लियो रश बैकस्टेज अपने व्यवहार के लिए काफी विवादों में रहे थे। एक समय ऐसा आ गया था कि WWE Raw का पूरा रोस्टर रश से नाखुश था। यूरोपियन टूर के दौरान WWE की पूरी टीम को रश ने काफी परेशान किया था।यह भी पढ़ें:2 कारण क्यों द उसोज की अगले हफ्ते SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में जीत हो सकती है और 2 कारण क्यों हार हो सकती है#LioRush is here!#AEWDoN #CasinoBattleRoyale pic.twitter.com/fzhw0nKj5D— All Elite Wrestling (@AEW) May 31, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!