WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर हुई बहुत बड़ी भविष्यवाणी, इस इवेंट में दिखेगा ट्राइबल चीफ का जलवा? 

WWE, Roman Reigns Return,
WWE में रोमन रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WWE Return Big Prediction: रोमन रेंस (Roman Reigns) WrestleMania XL में मिली हार के बाद से ही WWE टीवी से गायब हैं। पूर्व होस्ट मैट कैम्प (Matt Camp) ने अब रोमन की वापसी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि रेंस किस प्रीमियम लाइव इवेंट के जरिए आखिरकार वापसी कर सकते हैं।

मैट ने Busted Open पॉडकास्ट पर SmackDown के आखिरी एपिसोड में ब्लडलाइन द्वारा पॉल हेमन पर हुए हमले का जिक्र किया। हेमन द्वारा सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने से मना करने के लिए उनपर अटैक किया गया था। पूर्व Raw होस्ट का मानना है कि पॉल पर हुआ हमला इस बात का संकेत है कि रोमन रेंस की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि रोमन SummerSlam 2024 के जरिए वापसी करके जलवा बिखेर सकते हैं। मैट कैम्प ने Busted Open पॉडकास्ट पर कहा,

"डेनिस, SmackDown के आखिरी एपिसोड में हुई चीज़ Money in the Bank के बारे में नहीं थी। यह Money in the Bank से बढ़कर है। इसके साथ ही रोमन रेंस की वापसी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुझे नहीं पता कि उनकी वापसी कब होगी। यह प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में शॉर्ट अटैंशन स्पैन थिएटर होता है। सभी को इस बारे में पता है। आप लंबी कहानियां कह सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि यह 3 महीने लंबा होगा। यह शायद डेढ़ महीने लंबा होगा। उनकी SummerSlam में वापसी हो सकती है।"

रेसलिंग दिग्गज ने WWE में रोमन रेंस की वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

रेसलिंग दिग्गज डच मैंटेल ने Sportskeeda Wrestling के SmackTalk पर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का जिक्र किया। मैट कैम्प की तरह ही डच मैंटेल ने भी कहा कि रोमन रेंस के कमबैक की तैयारी की जा रही है। पूर्व WWE मैनेजर ने यह भी दावा किया कि कंपनी रोमन की वापसी के बाद रिकॉर्ड बिजनेस कर सकती है। उन्होंने कहा,

"यह अच्छा था क्योंकि अब उनके पास कुछ है। अब उन्होंने टर्न ले लिया। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस की जल्द ही वापसी की तैयारी की जा रही है। जब वो वापस आएंगे तो कंपनी रिकॉर्ड बिजनेस करेगी। वो शानदार काम कर रहे हैं। जब रेंस वापस आएंगे तो यह जारी रहेगा।"
youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications