6 फुट 2 इंच लंबे सुपरस्टार के नाम में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने किया बड़ा बदलाव

Enter caption

WWE सुपरस्टार्स का बीच-बीच में नाम बदलता रहता है। पिछले दो साल में WWE ने कई सुपरस्टार्स के नाम में बदलाव किया है। इस लिस्ट में एक और सुपरस्टार शामिल हो गया है। WWE सुपरस्टार मैट रिडल का नाम बदल दिया गया है। अब सिर्फ उन्हें रिडल ही कहा जाएगा।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE की पूर्व चैंपियन बैकी लिंच के घर आने वाली है जल्द ढेर सारी खुशियां, फोटो की शेयर

WWE ने किया कमाल

साल 2018 में जब से मैट रिडल ने कंपनी ज्वाइन की थी तो ऑन स्क्रीन कैरेक्टर में उनका रियल नाम ही चल रहा था। अब कंपनी ने अपने पेज से उनके नाम के पहले शब्द को हटा दिया है।

Enter caption

फाइटफुल की रिपोर्ट के अनुसार ये निर्णय विंस मैकमैहन ने लिया है। विंस मैकमैहन ने खुद इस नाम पर विचार कर के मैट को हटाया है। अब कंपनी में उन्हें रिडल नाम से जाना जाएगा। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इस बार शेमस और मैट रिडल के मैच को लेकर उन्हें काफी तारीफ मिली है। ये मैच काफी शानदार रहा था। इस मैच के बाद ही विंस मैकमैहन ने फैसला लिया कि मैट रिडल के नाम पर परिवर्तन किया जाएगा।

Ad

पिछले कुछ समय में काफी सुपरस्टार्स के नामों में बदलाव किया गया है। इस लिस्ट में कई सुपरस्टार्स शामिल है। मैट रिडल पहले स्मैकडाउन का हिस्सा थे। लेकिन इस बार ड्राफ्ट में उन्हें रॉ में डाल दिया गया है। रॉ में हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मैट रिडल ने NXT में बहुत नाम कमाया। इसी वजह से मेन रोस्टर में उनकी एंट्री जल्दी हो गई थी। स्मैकडाउन में उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराकर तहलका मचा दिया था। अब रॉ में वो काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन को रिडल का काम बहुत अच्छा लगता है। इस वजह से हो सकता है कि उन्हें रॉ में जल्द से जल्द पुश दिया जाएगा। शायद जल्द ही वो WWE टाइटल पिक्चर में भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ''WWE में ब्रॉक लैसनर बड़ी शर्त और अपने मन मुताबिक वापसी कर सकते हैं"

मैट रिडल का इन रिंग काम बहुत ही अच्छा रहता है। मेन रोस्टर में अभी तक काफी अच्छा काम उन्होंने किया है। फैंस ने काफी तारीफ मैट रिडल की हमेशा की है। फिलहाल ये बड़ी खबर है कि उन्हें रिडल नाम से पुकारा जाएगा।

ये भी पढ़ें: WWE में रोमन रेंस के टाइटल पर मंडराया खतरा, 5 फुट 8 इंच के रेसलर ने किया चैंपियन बनने का दावा

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications