WWE की पूर्व चैंपियन बैंकी लिंच ने मां बनने वाली हैं जिसके कारण उन्होंने रिंग को छोड़ दिया हैं। WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने काफी समय से कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डाला था लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाया है। साल 2020 मई में बैकी लिंच ने बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। अब लगभग पांच महीने हो गए हैं और बैकी लिंच ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल अपने फैंस को बड़ा इशारा किया है।WWE में विमेंस में डबल चैंपियन रह चुकी हैं बैकी लिंचWWE की पूर्व चैंपियन बैकी लिंच ने 11 मई 2020 को WWE के रॉ के एपिसोड के दौरान ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और टाइटल को छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने टाइटल को मनी इन द बैंक विजेता असुका को खिताब दे दिया था। ये भी पढ़ें: रैंंडी ऑर्टन के WWE टाइटल पर मंडराया खतरा, जीत के तुरंत बाद ही 100 किलो के रेसलर ने दी खुली चुनौतीवैसे देखा जाए को बैकी लिंच हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टीव रहती है और अपनी अपडेट्स फैंस को देती रहती है। जब उन्होंने अपने टाइटल को छोड़ी उसके बाद बैकी लिंच ने ऐलान किया कि एक सुपरस्टार का सपना पूरा होने वाला है। इसे अलावा बैकी ने मजाक करते हुए कहा था कि वो ओटोबायोग्राफी लिख रही हैं।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस नहीं बल्कि ड्रू मैकइंटायर है इस WWE पूर्व चैंपियन की पहली पसंदI have no idea what happens from here, but I do know that you’ve made all my dreams come true. I entered the PC in 2013 not knowing anyone, I'll leave that same building tonight with my new family. Thank you all so much. pic.twitter.com/auSvwtx3gp— The Man (@BeckyLynchWWE) May 12, 2020ये भी पढ़ें: WWE NXT रिजल्ट्स: 26 साल के सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसी, फेमस रेसलर ने चैंपियन बनते हुए इतिहास रचाpic.twitter.com/K5AvAeT4ll— The Man (@BeckyLynchWWE) August 19, 2020WWE में बैकी लिंच NXT की सुपरस्टार थी जिसके बाद विमेंस रेवोल्यूशन के चलते उन्हें मेन रोस्ट में शामिल किया गया था। कुछ साल तक बैकी लिंच का जलवा नहीं दिखा लेकिन पिछले कुछ सालों से बैकी ने काफी अच्छा नाम कमाया। उन्होंने स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियनशिप को जीता और हील किरदार में दिखी।ये भी पढ़ें: AEW Dynamite रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली ने दुश्मन को चेतावनी दी, WWE से निकाले गए सुपरस्टार ने दोस्तों को बनाया विरोधीपिछले साल रेसलमेनिया में बैकी लिंच ने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के साथ मेन इवेंट में हिस्सा लिया। ये पहली बार था कि विमेंस का मेन इवेंट ग्रैंड स्टेज पर हो रहा था। बैकी लिंच ने शार्लेट और रोंडा राउजी को हराकर रॉ और स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम किया था और पहली विमेंस डबल चैंपियन बनी थीं। बता दें कि बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस की मंगेतर हैं।