WWE में टैटूज़ का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है और सुपरस्टार्स फैंस के लिए अलग-अलग तरह के टैटूज अपने शरीर पर बनाते हैं। WWE सुपरस्टार्स जो भी टैटू बनाते हैं उनका मतलब जरूर होता है। कुछ सुपरस्टार्स हमेशा के लिए अपने शरीर पर टैटू बनाते हैं तो कुछ सिर्फ कैरेक्टर के लिए बनाते हैं। WWE में लगभग हर सुपरस्टार्स के शरीर में टैटू बना है और ये किसी ना किसी से जुड़ा हुआ है। सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) भी अपने टैटूज के लिए फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक?WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का टैटू सबसे खास माना जाता हैंWWE में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम हैं और फैंस उन्हें फॉलो भी करते हैं। सैथ रॉलिंस ने भी अपने शरीर में टैटू बनाए है। सैथ रॉलिंस के पीठ में जो टैटू बना है वो हमेशा चर्चा का विषय रहता है। फैंस हमेशा ये बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है। यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोपसैथ रॉलिंस ने अपने शरीर में दो टैटू बनाए है और ये उऩकी पर्सनल जिंदगी से जुड़े हैं। पहला टैटू उन्होंने पीछे रीढ़ की हड्डी के पास बनाया है और इसे Bushido code कहा जाता है जो कि नीचे की तरफ बना हुआ है। नीचे ट्विटर के जरिए आपको पता चल जाएगा कि इन कोड्स का असली मतलब क्या होता है। Bushido हमेशा एक आदर के लिए जाना जाता है और जापान से इसकी उत्पत्ति हुई है। सैथ रॉलिंस ने इसके बारे में कहा था कि ये आइडिया उन्हें टॉम क्रूज की एक पिक्चर से आया था। रॉलिंस को लगता है कि इसके जरिए लोगों तक अच्छा मैसेज जा सकता है। यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को हराने वाले दिग्गज ने बैकी लिंच की WWE में वापसी को लेकर दिया बयान, कहा- फैंस को मिलेगा सरप्राइजThe meaning of Seth Rollins back tattoo. pic.twitter.com/1YZZRHMidX— 𝚖𝚘𝚛𝚐𝚊𝚗 (@_hypnophobia) August 30, 2015सैथ रॉलिंस ने दूसरा टैटू अपनी कलाई में बनाया है। रॉलिंस ने मात्र 19 साल की साल में इस टैटू को बना लिया था। इस टैटू का मतलब forever होता है। रॉलिंस ने बताया कि ये हमेशा याद दिलाता है कि आप कहां से आए हो और इस कारण ही उन्होंने पूरा फोकस WWE पर लगाया था। सैथ रॉलिंस की कलाई में टैटूसैथ रॉलिंस की तरह ही कई दिग्गजों ने अपने शरीर पर टैटू बनाए है और ये किसी ने किसी को संदेश जरूर देते हैं। अंडरटेकर, रोमन रेंस, द रॉक और ब्रॉक लैसनर के टैटू काफी फेमस हमेशा से फैंस के बीच रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।