"WWE में ऐज मेरे फेवरेट सुपरस्टार हैं और मैं उनके साथ मैच लड़ना चाहता हूं"

Enter caption

WWE में ऐज का बहुत बड़ा नाम है। ऐज के खिलाफ हर कोई अपना मैच लड़ना चाहता है। इस साल उन्होंने फिर से वापसी WWE में कर ली है। ऐज के साथ ड्रीम मैच के लिए अब पूर्व WWE सुपरस्टार माइक बेनेट भी तैयार हो गए है। उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में ये बात कही।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

माइक बेनेट और मारिया कनेलिस ने साल 2017 में WWE साइन किया था। इस साल मनी इन द बैंक पीपीवी में इन्होंने डेब्यू किया था। पॉवर ऑफ लव इन्होंने WWE यूनिवर्स को दिखाया था। WWE में इन्हें ज्यादा पुश नहीं मिला। इस साल इन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया था। माइक बेनेट ने इसके बाद कई और प्रमोशन में काम किया।

ऐज को लेकर बड़ी बात

The Hannibal TV को हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार माइक बेनेट ने अपना इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में माइक बेनेट से उनके ड्रीम प्रतिद्वंदी के बारे में पूछा गया था। माइक बेनेट ने ऐज को अपना ड्रीम प्रतिद्वंदी बताया।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर द्वारा उनके 9 साल पुराने दुश्मन को मात्र 2 मिनट में हराने की असली वजह सामने आई

माइक बेनेट ने कहा,

ऐज मेरे ड्रीम प्रतिद्वंदी है। जब मैं बड़ा हो रहा था तो ऐज का मैं बहुत बड़ा फैन तब से रहा हूं। सबसे फेवरेट वो मेरे रहे हैं। जब मैं रेसलर बन गया और रेसलिंग को पूरा समझ गया तब मेरे सबसे फेवरेट रेसलर ऐज ही बने। उनके हील वर्क और उन्हें देखकर मैंने सब सीखा। अगर जॉन सीना के खिलाफ ऐज ने हील के तौर पर अच्छा काम नहीं किया होता तो शायद वो आज इतने बड़े सुपरस्टार नहीं होते। बिना ऐज के जॉन सीना कभी इतने बड़े बेबीफेस नहीं बन पाते। ऐज को जानने समझने और दोस्ती के बाद मुझे काफी मदद मिली। उन्होंने कई बार सलाह मुझे दी। मैं आज भी उनके साथ बात करता हूं। जब रंबल मैं उन्होंने वापसी की थी तो मेरे भी हाथ खड़े हो गए थे।

माइक बेनेट का WWE में डेब्यू अच्छा हुआ था। लेकिन बाद में उन्हें पुश नहीं दिया गया था। जिस वजह से काफी वो गुस्से में थे। ऐज के खिलाफ वो अब लड़ना चाहते हैं। बचपन से ऐज उनके फेवरेट रहे हैं। अगर माइक को उनका ड्रीम प्रतिद्वंदी मिल जाता है तो उनके लिए ये सबसे बड़ा तोहफा होगा।

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई