WWE Super ShowDown 2020 से पहले कंपनी को लगा बहुत बड़ा झटका

Enter caption

इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप खास नहीं रही। फरवरी महीने की पहली रॉ की व्यूअरशिप 2.16 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 234,000 व्यूवर्स की कमी इस बार देखने को मिली। रॉयल रंबल के बाद पहली रॉ काफी अच्छी थी लेकिन इस बार कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला।

Ad

यह भी पढ़ें: पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग SmackDown में करेंगे वापसी, अपने प्रतिद्वंदी का करेंगे ऐलान?

पहला घंटा- 2.318 मिलियन

दूसरा घंटा- 2.164 मिलियन

तीसरा घंटा-2.022 मिलियन

रॉ का एपिसोड वैसे तो इस बार शानदार रहा था। कई सैगमेंट और मैच यहां पर हुए। मेन इवेंट में लैश्ले, सैथ रॉलिंस और रिकोशे का मैच हुआ। इसके बाद ब्रॉक लैसनर भी यहां पर नजर आए। उऩ्होंने रिकोशे को एफ-5 दिया था। इसके अलावा रिया रिप्ले भी इस बार यहां पर नजर आईँ। शार्लेट फ्लेयर के साथ उनकी कहासुनी हुई। बैकी लिंच भी यहां पर नजर आईं। असुका ने एक और मैच के लिए यहां चैलेंज किया।

रॉयल रंबल के बाद कंपनी के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी व्यूअरशिप को लेकर काफी निराशा हाथ लगी है। कंपनी ने अगले हफ्ते की रॉ के लिए कुछ मैचों का एलान कर दिया है। 27 फरवरी को सुपर शोडाउन इवेंट सऊदी अरब में होने वाला है। इसे लेकर बिल्डअप चल रहा है। रॉयल रंबल के बाद रॉ के दोनों एपिसोड में ब्रॉक लैसनर नजर आए लेकिन व्यूअरशिप में कोई इजाफा देखने को नहीं मिला।

पिछले साल भी कुछ ऐसा ही हुआ था। और इस साल भी अभी तक ऐसा ही नजर आ रहा है। रॉयल रंबल से लेकर रेसलमेनिया के सीजन तक व्यूअरशिप हमेशा अच्छी रहती है। लेकिन अभी कुछ ऐसा नजर नहीं आया है। ऐसा ही अगर चलता रहा तो फिर ये साल भी व्यूअरशिप के मामले में पीछे ही रहेगा। कंपनी को अब इस मामले में ध्यान देना चाहिए। रॉ तीन घंटे को होता है और इससे काफी उम्मीदें सभी को रहती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications