WWE सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर NXT इंडिया का पहला शो करने वाली है। इसको WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल नाम दिया गया है। 26 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा। SK रेसलिंग के अनुसार इस शो में एक नया चैंपियन मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर WWE का ये शो हिट हो जाएगा। ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैंWWE के बड़े शो में हिस्सा लेेंगे कई दिग्गजWWE के इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। रे मिस्टीरियो, शार्लेट फ्लेयर, बेली, एजे स्टाइल्स, डॉल्फ जिगलर, रॉबर्ट रूड, रिकोशे, नाकामुरा, न्यू डे, सिजेरो, WWE चैंपियन ड्र मैकइंटायर और रिक फ्लेयर इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। ड्रू मैकइंटायर COVID-19 से जूझ रहे हैं तो शायद उनका इस इवेंट में रहना मुश्किल लग रहा है। ये इवेंट तब तक इंडिया का शो नहीं माना जाएगा जब इसमें भारतीय सुपरस्टार्स हिस्सा नहीं लेंगे। कुल 10 भारतीय WWE सुपरस्टार्स इस शो में हिस्सा लेंगे।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशाराThe upcoming #WWENXT India event will be named ‘Superstar Spectacle' and will be filmed inside the #WWE ThunderDome.#WWERaw and #Smackdown Superstars including @AJStylesOrg, @MsCharlotteWWE, @reymysterio, and @itsBayleyWWE will also appear.@Sportskeeda's own Jose G. has more. pic.twitter.com/M5oR00VSNG— SK Wrestling (@SKWrestling_) January 12, 2021इसके अलावा शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। द ग्रेट खली का स्पेशल एपीयेरेंस यहां पर फैंस को देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट होेने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक टाइटल में बदलाव यहां देखने को मिल सकता है। अभी कौन-कौन से मैच इस इवेंट में होंगे इसकी पूरी जानकारी नहीं आई है लेकिन ये बड़ा शो होने वाला है।भारत की तरफ से उम्मीद ये जताई जा रही है कि पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल इस शो के फेस होंगे। बॉलीवुड बॉयज, इंडस शेर, जीत रामा, कविता देवी, जाइंड जंजीर, दिलशेर सैंकी और गुरू राज इसमें हिस्सा लेंगे। ये सभी NXT रोस्टर से आते हैं। WWE ने इस शो को काफी एडवर्टाइज किया है। खासतौर पर भारत के लिए शो जबरदस्त रहने वाला है। भारत में WWE की फैन फॉलोविंग बहुत ही जबरदस्त है। WWE इस वजह से ये शो करा रहा है। शो में बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे तो इस शो में और भी मजा आएगा। फिलहाल सभी इस बड़े शो का इंतजार कर रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।