बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार 53 साल को हो गए है। इस दौरान सभी लोगों ने सोशल मीडिया जरिए उन्हें बधाई दी। दुनियाभर से उनके फैंस ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी। WWE में मौजूद सिंह ब्रदर्स ने भी अक्षय कुमार को अपने ही अंदाज में ट्वीट कर बधाई दी। और काफी इमोशनल मैसेज इन WWE सुपरस्टार्स ने भेजा। मुंबई में काम करने को लेकर इन WWE सुपरस्टार्स ने अक्षय कुमार को थैंक्यू कहा है। साथ ही साथ अपना प्यार भी दिया है। ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकालाHappy Birthday, @akshaykumar paaji! Working with you in Mumbai was one of the biggest highlights of my career. Thank you for believing in me, offering one of the biggest breaks & continuing to be an inspiration. Hope to see you in a ring soon alongside with us! Much love. pic.twitter.com/C8U1YXykFU— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) September 9, 2020WWE में सिंह ब्रदर्स का कमालWWE में सिंह ब्रदर्स का जलवा रहा है। समीर सिंह और सुनील सिंह ने हमेशा से कमाल का काम किया है। ये दोनों बहुत अच्छे एक्टर भी है। मुंबई से ही इन्होंने अपने करियर की शुरूआत की और इसके बाद WWE में जाकर नाम कमाया। देखा जाए तो खासतौर पर 2017-18 में जिंदर महल के साथ रिंग में इन्होंने जबरदस्त काम किया था।24*7 में भी इन दोनों ने काफी हाथ आजमाया है।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE को द हर्ट बिजनेस के साथ जरूर करनी चाहिए सिंह ब्रदर्स वैसे भी कुछ ना कुछ करते रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो भारतीय फैंस के लिए कुछ ना कुछ हमेशा करते आ रहे हैं। यहां तक की बॉलीवुड के गानों पर WWE सुपरस्टार्स को डांस भी ये दोनों कराते हैं। वैसे सिंह ब्रदर्स पहले भी ये कह चुके हैं कि वो अक्षय कुमार को बहुत मानते हैं। अक्षय कुमार की वजह से ही इन्हें बड़ा ब्रेक मिला था। शायद ये ब्रेक नहीं मिलता तो सिंह ब्रदर्स का इतना बड़ा नाम नहीं होता। अभी फिलहाल ये WWE टीवी पर नजर ज्याद नहीं आ रहे हैं। जिंदर महल भी इंजरी के कारण काफी परेशान है। हो सकता है कि आने वाले समय में फिर से ये तीनों साथ आकर यहां अपना जलवा दिखाए। वैसे WWE रिंग में ये भांगड़ा कर चुके हैं।अक्षय कुमार भी WWE को बहुत पसंद करते हैं। सिंह ब्रदर्स ने अक्षय को रिंग में जल्द मिलने की बात कह दी है। वैसे ये जब भी मु्ंबई आते हैं तो अक्षय कुमार से मिलते जरूर हैं। क्योंकि सिंह ब्रदर्स अपने से अक्षय कुमार को रियल हीरो मानते हैं। अक्षय कुमार ने अभी तक इस ट्वीट का जवाब नहीं दिया है। सभी को इसका इंतजार है।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी