WWE में रोमन रेंस समेत कई दिग्गजों से लड़ने वाले रेसलर के फ्यूचर पर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

Ankit
रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE में सिजेरो का बड़ा नाम हैं लेकिन कामयाबी के मामले में वो काफी पीछे हैं। अपनी ताकत से बड़े बड़े WWE सुपरस्टार्स को टक्कर देने वाले सिजेरो के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ये बात साफ है कि सिजेरो को WWE ने कभी भी सिंगल्स पुश नहीं दिया। हमेशा से सिजेरो टैग टीम रुप में नजर आते रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

Cagesideseats के मुताबिक अब पूर्व यूएस चैंपियन सिजेरो ने बताया कि उनके करियर को अचानक से खींच लिया गया है और वो अब मनी इन द बैंक का हिस्सा नहीं होंगे। सिजेरो इस बार मनी इन द बैंक लैडर में मैच में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाएं।

ये भी पढ़ें-WWE में 5 बार जब रोमन रेंस का इस्तेमाल विंस मैकमैहन ने दूसरे सुपरस्टार्स को पुश देने के लिए किया

अभी क्या कर रहे हैं WWE में सिजेरो?

पूर्व टैग टीम चैंपियन इस वक्त इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन और शिंस्के नाकामुरा के साथ टीम में शामिल है। शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो दोनों को लगातार स्मैकडाउन में दिखाया जा रहा हैं। सिजेरो एक जबरदस्त सुपरस्टार की लिस्ट में आते हैं। हॉल ऑफ फेमर आर्न एंडरसन ने खुलासा किया था कि WWE सिजेरो को एक बड़े सुपरस्टार के रुप में नहीं देखता है।

वो कभी फेवरेट में नहीं रहे हैं लेकिन इसके पीछे क्या कारण हैं वो आज तक साफ नहीं हुआ। हालांकि हर कोई सोचता है कि वो एक ना एक दिन WWE का बड़ा सुपरस्टार बने।

सिजेरो ने अपने करियर के दौरान रोमन रेंस, जॉन सीना, बिग शो के साथ रिंग शेयर कर चुके हैं। सिजेरो को रेसलमेनिया 36 में कोई बड़ा मैच नहीं दिया गया जबकि WWE मनी इन द बैंक में भी कोई मुकाबला बुक नहीं किया गया। क्या WWE सिजेरो को एक जॉबर मानता है या फिर आने वाले सालों में सिजेरो की किस्तम बदल जाएगी। शेमस के साथ सिजेरो की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें-WWE के मौजूदा 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने साथी रेसलर्स से शादी की

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications