विंस मैकमैहन(Vince McMahon) बहुत समय से रोमन रेंस(Roman Reigns) को WWE का चेहरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब WWE और विंस मैकमैहन दोनों ही यह जान गए हैं कि रोमन कितने टैलेंटेड हैं इसलिए उन्होंने बहुत बार किसी और सुपरस्टार को पुश देने के लिए रोमन का इस्तेमाल किया है। ऐसी ही 5 घटनाएँ हैं जहां कंपनी ने रोमन का इस्तेमाल किया है-
ये भी पढ़ें-"मैं WWE Money In The Bank जीतने वाला हूं"
5. बतिस्ता- WWE रॉयल रंबल 2014
2014 में बतिस्ता WWE में 4 साल बॉस वापसी कर रहे थे। फैंस उन्हें दोबारा देखकर खुश थे लेकिन उस समय फैंस डेनियल ब्रायन को बहुत पसंद करते थे। रॉयल रंबल के दौरान फैंस 30 नंबर पर ब्रायन की एंट्री देखना चाहते थे लेकिन 30 नंबर पर बतिस्ता रिंग में आते हैं। तभी सब फैंस समझ गए थे कि इस बार बतिस्ता ही रॉयल रंबल जीतेंगे।
बतिस्ता ने आखिर में शील्ड मेंबर रोमन रेंस को बाहर किया था। मैच खत्म होने से पहले फैंस रोमन के लिए चीयर कर रहे थे। इससे यह पता चलता है कि WWE और विंस मैकमैहन ने रोमन का इस्तेमाल बतिस्ता को पुश देने के लिए किया।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक WWE Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा
4. ब्रे वायट- WWE सर्वाइवर सीरीज 2016
2016 की सर्वाइवर सीरीज का मुकाबला बहुत ही यादगार था। इस मुकाबले में टीम रॉ में केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और क्रिस जैरिको थे और दूसरी तरफ स्मैकडाउन टीम में एजे स्टाइल्स, डीन एम्ब्रोज़, रैंडी ऑर्टन, शेन मैकमैहन और ब्रे वायट थे।
मुकाबले में फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार रोमन रेंस ही थे। दोनों ही टीमों ने तकरीबन एक घंटे तक मुकाबला किया। अंत में रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन को स्पीयर दी और ब्रे वायट ने उन्हें सिस्टर अबीगैल दिया जिसके बाद रोमन को पिन कर दिया गया। यहां फैंस की पसंद होने के बाद भी विंस ने रोमन की मदद से ब्रे वायट को पुश दिया।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोया