पूर्व WWE चैंपियन केन (Kane) ने खुलासा करते हुए कहा कि आज वो कंपनी में जिस मुकाम पर है उसके पीछे अंडरटेकर (The Undertaker) का हाथ हैं। केन ने WWE में रहते हुए कई बार चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इसके अलावा अंडरटेकर के साथ भी केन की जोड़ी को WWE में देखा गया है। केन के मुताबिक अंडरटेकर ने उनपर काफी भरोसा किया था।ये भी पढ़ें-WWE से निकाले गए 2 इतिहास रचने वाले पूर्व चैंपियंस ने किया AEW में डेब्यूWWE बंप से बात करते हुए केन ने अपनी कामयाबी का श्रेय अंडरटेकर को दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज वो जिस मुकाम पर पहुंच पाए हैं वो अंडरटेकर के बिना बिल्कुल मुमकिन नहीं हो पाता।.@KaneWWE looks back on his legendary #InfernoMatch with The @undertaker right now on #WWETheBump. pic.twitter.com/SS1xePCpKT— WWE’s The Bump (@WWETheBump) May 27, 2020अंडरटेकर मेरी लिए बहुत अहमियत रखते हैं वो मेरा परिवार हैं। मैं WWE में अंडरटेकर के कारण में कामयाब हो पाया। क्योंकि उन्होंने मुझपर भरोसा किया था। मैं आज यहां होता नहीं जहां मैं आज हूं,वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं उनके साथ मेरा रिश्ता काफी अहम हैकेन ने WWE में डेब्यू अंडरटेकर के भाई के रुप में बैड ब्लड में किया था। जहां डैडमैन का मैच शॉन माइकल्स के खिलाफ चल रहा था। इस दौरान केन ने अंडरटेकर के पाइलड्राइवर मार मैच का रुख बदल दिया था। WWE में कई मौकों पर दोनों भाइयों को साथ देखा गया है। केन और अंडरटेकर ने मिलकर ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के खिलाफ मुकाबला लड़ा है। इससे पहले दोनों भाई वायट फैमिली के खिलाफ भी लड़ चुके हैं। केन इस वक्त नोक्स काउंटी के मेयर हैं।ये भी पढ़ें-बैकी लिंच ने प्रेग्नेंसी के बाद WWE में वापसी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ीरेसलमेनिया 36 में लड़ा अंडरटेकर मैचरेसलमेनिया 36 में डैडमैन ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ बोनयार्ड मैच में हिस्सा लिया और जीत दर्ज भी की। करीब 30 मिनट के इस मुकाबले को काफी पसंद किया गया। टेकर ने स्टाइल्स जिंदा दफन कर इस मैच को जीता था। अभी टेकर ब्रेक पर हैं और उनकी वापसी पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खैर, देखना होगा की दोनों दिग्गजों की कब वापसी होती है।The #Deadman rises. #Undertaker #BoneyardMatch #WrestleMania @AJStylesOrg pic.twitter.com/LPToSahsME— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 5, 2020ये भी पढ़ें-5 बातें जो WWE द्वारा रिलीज की गई अंडरटेकर द लास्ट राइड के तीसरे एपिसोड से सामने आई