"WWE में रोंडा राउजी का डेब्यू बाकी सभी सुपरस्टार्स के मुंह पर किसी थप्पड़ से कम नहीं था"

Ankit
रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

WWE में रोंडा राउजी (Ronday Rousey) ने साल 2018 की पहली ऐतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल मैच के बाद दस्तक दी थी। पूर्व UFC चैंपियन ने WWE के साथ फुल टाइम डील साइन की थी। रोंडा राउजी ने WWE में रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया जिसके बाद रेसलमेनिया 35 में उन्हें खिताब को गंवाना पड़ा। जहां बैकी लिंच, शार्लेट और रोंडा राउजी का मैच हुआ था। अब हॉल ऑफ फेमर निकी बैला ने बताया है कि राउजी की दस्तक बाकी सुपरस्टार्स के मुंह पर थप्पड़ से कम नहीं था।

Ad
रोंडा राउजी के खिलाफ कुछ नहीं हैं, WWE में उन्हें देखकर अच्छा लगा। लेकिन उनकी एंट्री एक तरह से ऐतिहासिक विमेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेने वाली सुपरस्टार्स के मुंह पर थप्पड़ से कम नहीं था। मेन इवेंट काफी धमाकेदार था लेकिन रोंडा राउजी के ऐलान के बाद सब कुछ अलग दिख रहा था

WWE में कैसा रहा रोंडा राउजी का सफर?

रोंडा राउजी ने WWE में दस्तक देने के बाद कर्ट एंगल के साथ टीम बनाई और ट्रिपल एच -स्टैफनी मैकमैहन के खिलाफ मुकाबला किया। उसके बाद समरस्लैम में रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप को जीता। अक्टूबर 2018 में विमेंस एवोल्यूशन पीपीवी में रोंडा राउजी ने निकी बैला के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया।

भी पढ़ें:- 3 बड़े WCW दिग्गज जिन्हें WWE ने कभी साइन नहीं किया

रोंडा राउजी को आखिरी बार टीवी पर WWE रेसलमेनिया 35 में देखा गया था। जहां रोंडा राउजी बनाम बैकी लिंच बनाम शार्लेट फ्येलर का मैच था। इसमें रॉ और स्मैकडाउन दोनों के विमेंस टाइटल दांव पर थे। ये पहला मौका था जब विमेंस का मैच मेन इवेंट में बुक किया गया था। इस मुकाबले को बैकी लिंच ने जीता था जबकि हार के बाद रोंडा WWE गायब हो गई हैं।

रोंडा राउजी अभी भी WWE के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं हालांकि उन्होंने कहां कि वो परिवार को वक्त दे रही हैं। कुछ वक्त पहले रोंडा राउजी ने WWE की फाइट को लेकर बयान दिया था जिससे बाकी सुपरस्टार्स गुस्सा हो गए थे। खैर, अब देखना होगा कि रोंडा राउजी की WWE में वापसी कब होती है।

.यह भी पढ़े: WWE Raw में वापसी करने वाले एजे स्टाइल्स के लिए 5 धमाकेदार विरोधी

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications