बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी पर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने अपनी चुप्पी तोड़ी

Ankit
बैकी और सैथ रॉलिंस
बैकी और सैथ रॉलिंस

WWE रॉ में इस हफ्ते काफी भावुक रात थी क्योंकि WWE की पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky-Lynch) ने ऐलान किया कि वो मां बनने वाली हैं और टाइटल को छोड़ दिया। रॉ के दौरान बैकी लिंच ने बताया कि असुका ने WWE मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट नहीं बल्कि चैंपियनशिप को जीता था। रॉ में असुका को टाइटल दिया गया। हालांकि सैथ रॉलिंस रॉ के एपिसोड में काफी उदास दिखे थे।

Ad

ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?

बैकी लिंच ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी उसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश का सैलाब आ गया था। अब सैथ रॉलिंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

Ad

सैथ रॉलिंस ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए खुशी जाहिर की है। साथ ही सभी का धन्यवाद भी किया है। इसके अलावा बताया कि दिसंबर में उनके घर नन्हा मेहमान आ जाएगा।

WWE में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का करियर शानदार रहा

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को WWE में पावर कपल के रुप में देखा जाता है। दोनों का करियर काफी शानदार रहा है। दोनों सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया का बड़ा पल मिल चुका है। सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था जबकि बैकी लिंच ने रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में रोंडा राउडी और बैकी लिंच को हराकर रॉ-स्मैकडाउन विमेंस टाइटल अपने नाम किया था।

पिछले साल अगस्त में दोनों ने सगाई की थी और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। दोनों ने WWE के लिए काफी मेहनत की है और लोकप्रिय भी है।

Ad

रॉ के दौरान जब बैकी लिंच को सभी साथी सुपरस्टार्स बधाई दे रहे थे तब रॉलिंस काफी अजीब दिख रहे थे। उनका गुस्सा रे मिस्टीरियो पर निकला था । उन्होंने मैच में भी ठीक से हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगा था कि आगे कुछ ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। अब रॉलिंस ने अपनी चुप्पी तोड़ सभी सवालों पर ब्रेक लगा दी है।

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications