WWE News- रे मिस्टीरियो ने नहीं किया नया कॉन्ट्रैक्ट साइन, AEW में जाने पर सस्पेंस बरकरार

Ankit
रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो

इस वक्त अगर कोई WWE में मुद्दा चल रहा है तो वो रे मिस्टीरियो का है। मिस्टीरियो के लिए कहा जा रहा है कि वो WWE को छोड़ने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि दिग्गज रे मिस्टीरियो ने WWE का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ट

Ad

ये भी पढ़ें-"ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE कभी मैच बुक नहीं करना चाहता''

रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने रे मिस्टीरियो को लेकर बड़ी जानकारी दी है। ऐसा बताया गया है कि रे मिस्टीरियो ने अभी तक WWE का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। हालांकि उनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने जा रहा है। ऐसे में मिस्टीरियो जाएंगे या नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे ये कहना मुश्किल है।

ऐसा माना जा रहा है कि रे मिस्टीरियो अपने बेटे डॉमिनिक के फ्यूचर को लेकर चिंतित है। कयास लगाया जा रहा है कि मिस्टीरियो WWE को निराश नहीं करना चाहते और अपने बेटे के करियर पर कोई आंच नहीं आने देना चाहते हैं। साल 2018 के अंत में रे मिस्टीरियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। तब AEW आने वाली थी।

WWE दिग्गज को AEW साइन करना चाहता है?

मैल्टजर के मुताबिक AEW अभी भी मिस्टीरियो को अपनी कंपनी में लाने का प्लान कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्टीरियो को AEW साइन करने के लिए डील में बदलाव कर सकता है और अच्छा खासा पैसा सामने रख सकता है।

ये भी पढ़ें-3 WWE दिग्गज जो भविष्य में AEW में नज़र आ सकते हैं

इसके अलावा मैल्टजर ने भी बताया कि सैथ रॉलिंस ने जिस तरह WWE Raw के दौरान मिस्टीरियो पर अटैक किया है उससे उनकी वापसी हो सकती है। वहीं अगर मिस्टीरियो कंपनी को छोड़ कर जा रहे हैं तो उनके साथ भी वैसा ही हो रहा है जैसा मैट हार्डी के साथ हुआ था। मैट को जाने से पहले काफी मार पड़ी थी। खैर, मिस्टीरियो आज भी फैंस के सबसे फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक हैं। अब देखना होगा कि मिस्टीरियो पर पूरी जानकारी कब सामने आती है।

youtube-cover

ये भी पढ़ें-बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी पर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने अपनी चुप्पी तोड़ी

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications