7 महीनों बाद पहले की वापसी, फिर लड़ा मैच और अब WWE चैंपियन के लिए बांधे तारीफों के पुल

Ankit
WWE
WWE

WWE में ड्रू मैकइंटायर ने काफी अच्छा काम किया है। WWE रेसलमेनिया 36 में ड्रू मैकइंटायर को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मौका दिया गया जिसमें वो चैंपियनशिप को जीत सके। ड्रू मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर इतिहास रचा जबकि पहली बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया। ड्रू मैकइंटायर अब रॉ के फेस बने हुए हैं और उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर 5 फुट 11 इंच के रेसलर ने खतरनाक हमला कर दिया धोखा

ड्रू मैकइंटायर पहले एक हील रुप में थे लेकिन बाद में ड्रू मैकइंटायर को फेस बना दिया गया और कई सारे फैंस डू को पंसद करने लगे। इसी के साथ अब WWE सुपरस्टार रॉबट रूड ने एक बार फिर से वापसी की है और उन्होंने ड्रू मैकइंटायर की तारीफ की है।

रॉबर्ट रूड ने WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर की तारीफ की

पूर्व NXT चैंपियन रॉबर्ट रूड ने हाल ही में TV Insider को इंटरव्यू किया और उन्होंने बताया कि ड्रू मैकइंटायर बतौर WWE चैंपियन काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रू को कुछ साल और तक ऐसा ही करना चाहिए।

मैकइंटायर इस वक्त टॉप गाय है क्योंकि वो चैंपियन है और उसी के साथ काफी सारी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आती है, खासतौर पर अभी जिस तरह की महामारी चल रही है। मुझे लगता है कि उन्होंने जबरदस्त काम किया है। सात महीनों के बाद वापसी की है मैंने और उनके साथ रिंग में काम करना बढ़िया रहा। वो शानदार है साथ ही उनके पास स्किल्स भी है। हालांकि मैंने उनके साथ काफी वक्त पहले काम किया है और वो अच्छा अनुभव था। उन्होंने सही में अच्छा काम किया है और खुद को साबित भी किया है और वो आगे भी काफी कुछ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Hell In a Cell पीपीवी के लिए WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान, अहम शर्त भी जोड़ी गई

रॉबर्ट रूड ने वापसी करते हुए ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ा था। ड्रू मैकइंटायर ने इस साल रॉयल रंबल को जीता उसके बाद ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज को हराकर खिताब जीता है। कुछ वक्त पहले रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर की कहानी शुरु हुई है और इसको फैंस काफी पसंद कर रहे है। 25 अक्बूटर (भारत में 26 अक्टूबर) को होने वाली हैल इन ए सैल पीपीवी में WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर अपने टाइटल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा है

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications