'अंडरटेकर ने खुद मुझे फोन करके WWE WrestleMania मैच के लिए बोला था'

Ankit
अंडरटेकर
अंडरटेकर

WWE के दिग्गज अंडरटेकर की लास्ट राइड को काफी फैंस ने पसंद किया और तारीफ भी की। WWE स्मैकडाउन के पूर्व जनरल मैनेजर शेन मैकमैहन ने हाल ही में ESPN के ग्रेग विसिंकी से बात की और अडंरटेकर की तारीफ करते हुए कुछ बातें की। इस दौरान शेन मैकमैहन ने WWE रेसलमेनिया 32 के मुकाबले को लेकर किस्सा याद किया। जब उनका मैच अंडरटेकर से होने वाला था।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन ने फेमस सुपरस्टार के रिलीज पर बधाई दी

शेन मैकमैहन ने WWE में लंबे समय बाद 2016 में वापसी की और सीधा रेसलमेनिया 32 में डैडमैन के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच में डाल दिया गया। शेन ने बताया कि अंडरटेकर ने खुद उन्हें फोन करके रेसलमेनिया मैच के लिए बोला।

एक दिन मेरे दोस्त क्लावे का फोन मुझे आया। उन्होंने कहा कि तुम क्या सोचते हो...मैंने कहा किस बारे में। उन्होंने कहा कि तुम और मैं। मैं इसे मना नहीं कर पाया। मैंने कहा कि बॉस से बात करते हैं। टेकर ने विंस को फोन किया और बाकी इतिहास सभी को पता है।

WWE WrestleMania 32 में हुआ था ये मैच

रेसलमेनिया 32 में अंडरटेकर और शेन मैकमैहन का ऐतिहासिक मैच को लाखों फैंस को देखा था। शेन मैकमैहन को भले ही मैच में हराना पड़ा हो लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार था। शेन मैकमैहन ने मुकाबले के दौरान सैल के ऊपर से छलांग लगाई थी। हालांकि टेकर अतिंम पलों में वहां से हट गए थे।

ये भी पढ़ें- ' WWE WrestleMania मैच से पहले अंडरटेकर की मां ने मुझे खूब डांट लगाई थी'

शेन मैकमैहन को उसके बाद स्मैकडाउन की जिम्मेदारी दी गई। उस दौरान उनका फ्यूड मिज के साथ रहा। शेन मैकमैहन ने बेस्ट इस वर्ल्ड का खिताब भी जीता। शेन ने केविन ओवेंस के साथ अच्छी दुश्मनी की। केविन ओवेंस ने उन्हें हरा दिया था जिसके बाद शर्त के मुताबिक शेन को कंपनी छोड़नी पड़ी। खैर, अंडरटेकर ने अपना आखिरी मैच रेसलमेनिया 36 में लड़ा था जबकि शेन काफी समय से कंपनी से बाहर हैं।

youtube-cover

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications