COVID-19 महामारी के समय में WWE में कई सारे बदलाव देखने को मिलते रहे हैं। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 से ठीक पहले भी एक बड़ा बदलाव देखा गया। ऐसा बहुत बार देखा गया है जब किसी सुपरस्टार को बड़े इवेंट से पहले बाहर कर दिया गया हो।लेकिन WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस को 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 3 सुपरस्टार्स को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते बाहर होने के लिए याद किया जाएगा।ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस के जरिए इशारों-इशारों में बताईनाया जैक्स से लेकर शायना बैज़लर और निकी क्रॉस जैसी बड़ी सुपरस्टार्स के मैचों के रद्द होने की WWE FOX के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई थी। जिसके बाद नाया जैक्स ने भी WWE पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।इस ट्वीट में कहा गया कि नाया जैक्स और निकी क्रॉस स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण WWE क्लैश ऑफ पीपीवी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।BREAKING NEWS:@NiaJaxWWE & @NikkiCrossWWE have NOT been medically cleared to compete tonight at #WWEClash pic.twitter.com/udcS9k3nDL— WWE on FOX (@WWEonFOX) September 27, 2020WWE की घोषणा पर नाया जैक्स और शायना बैज़लर ने किस तरह की प्रतिक्रिया दीबिना कोई संदेह ये नाया जैक्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर रही। जो पीपीवी में अपनी पार्टनर शायना बैज़लर के साथ मिलकर अपने WWE विमेंस टैग टीम टाइटल्स को डिफेंड करने वाली थीं।इस घोषणा के बाद नाया जैक्स भी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कड़े शब्दों में इसके प्रति नाराजगी जाहिर की है। नाया जैक्स ने खुलेआम स्वास्थ्य खराब होने की खबर को झूठा बताया है।Lies https://t.co/XTvJsido1k— 🌺 (@NiaJaxWWE) September 27, 2020उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और एक ऐसा बयान दिया जिसे देख सभी चौंक उठे हैं।My tag partner is expecting 🤰— 🌺 (@NiaJaxWWE) September 27, 2020नाया जैक्स के इस बयान के बाद शायना बैज़लर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाईं। करीब डेढ़ घंटे के बाद उन्होंने इस तरह की प्रतिक्रिया दी है।I’m expecting......to die from a broken heart caused by the @Vikings— Shayna Baszler (@QoSBaszler) September 27, 2020ट्विटर वॉर के बीच WWE की ऑफिशियल जानकारी यही रही कि दोनों सुपरस्टार्स आगामी पीपीवी में मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। अब अगले रॉ में एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि WWE इस विमेंस टैग टीम स्टोरीलाइन को किस दिशा में आगे ले जाना चाह रही है।ये भी पढ़ें: WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस रिजल्ट्स: 27 सितंबर 2020वहीं जहां तक निकी क्रॉस और बेली के स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच के रद्द होने की बाद है, निकी को अभी भी क्लीन चिट नहीं मिल सकी है।ये भी पढ़ें: क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद रोमन रेंस के लिए 5 नए संभावित प्रतिद्वंदी