निकी क्रॉस (Nikki Cross) ने लगभग 100 दिनों के बाद WWE रिंग में वापसी की। उन्होंने WWE मेन इवेंट में नेओमी (Naomi) का सामना किया और रोमांचक जीत हासिल की। WWE ने पिछले कुछ समय के लिए किसी भी स्टोरीलाइन में निकी क्रॉस का उपयोग नहीं किया और पूर्व महिला टैग टीम चैंपियन अपनी वापसी के इंतजार में थीं। यह उनका 2021 में तीसरा मैच था और इस साल WWE रिंग में उनका दूसरा सिंगल्स मैच था। साथ ही नेओमी WWE Raw में लाना के टैग टीम पार्टनर के रूप में काम कर रही हैं। यह भी पढ़ें: मैंने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि मैं WWE सुपरस्टार बन पाऊंगा"Raw के 1 फरवरी के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस के हाथों हारने के बाद से निकी क्रॉस WWE TV से दूर हो गई थीं। इससे पहले वह आखिरी बार विमेंस Royal Rumble में रिंग में दिखी थीं।यह भी पढ़ें: "WWE में द फीन्ड द्वारा किए गए खतरनाक अटैक के बाद मेरे बच्चे रोने लगेWWE WrestleMania 37 से पहले निकी क्रॉस ने बताया कि वह रेसलिंग को कितना पसंद करती हैपिछले महीने WrestleMania 37 से पहले निकी क्रॉस ने कई ट्वीट किए। क्रॉस ने यह भी दावा किया कि वह बहुत सारी चीजें कर सकती है, लेकिन अभी उनकी एकमात्र इच्छा रेसलिंग करना और फैंस का मनोरंजन करना है। उन्होंने ट्वीट किया:मैं ग्रेजुएशन, मास्टर्स या पीएचडी भी कर सकती हूं। मैं एक बेहतरीन पर्सनल ट्रेनर और एक बेहतरीन जिम ट्रेनर भी हूं। लेकिन मैं वर्तमान समय में केवल रेसलिंग करना और फैंस का मनोरंजन करना चाहती हूं।I got my bachelors. I’m halfway through my masters. I’ll get a PhD if I want to. I’m a qualified personal trainer and gym instructor. Heck I could teach a spin class if I wanted to. But I want what I want.I want to wrestle.I want to entertain.It’s what I was born to do.— Nikki Cross (@NikkiCrossWWE) April 5, 2021हालांकि उनके इस ट्वीट पर बहुत लोगों का ध्यान नहीं गया और WWE यूनिवर्स ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है। फैंस उन्हें WrestleMania 37 में रिंग में देखना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हुआ। शार्लेट फ्लेयर ने भी उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। शार्लोट फ्लेयर ने ताली बजाने वाले इमोजीस के साथ जवाब दिया और पूर्व महिला टैग टीम चैंपियन के लिए अपना समर्थन दिखाया।👏 👏 👏— Charlotte Flair (@MsCharlotteWWE) April 5, 2021WWE के साथ निकी क्रॉस के भविष्य पर कोई अपडेट या अफवाहें नहीं हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि लंबे समय में कंपनी की उनके लिए क्या योजना है। उम्मीद है, वे निकी क्रॉस को मंडे नाइट RAW में जल्द ही वापस ला सकते हैं।यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को WWE में जल्द मिल सकता है बड़ा धोखा, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासाWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।