निकी क्रॉस(Nikki Cross) रेसलिंग करना चाहती हैं लेकिन क्यों WWE उन्हें टीवी पर लाना नहीं चाहता है। ये सवाल फैंस के मन में इस समय काफी चल रहा है। विमेंस डिवीजन का उपयोग WWE अभी तक दोनों ब्रांड्स में सही तरीके से नहीं कर पाया है। रेसलमेनिया(WrestleMania) के लिए भी विमेंस डिवीजन के ऊपर WWE ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस लिस्ट में निकी क्रॉस भी शामिल हैं जो टैलेेंटेड होने का बाद भी बाहर से इस मेगा इवेंट का हिस्सा होंगी। यह भी पढ़ें: जॉन सीना के ट्वीट पर रोमन रेंस के 'भाई' ने किया मजेदार कमेंट, जिसे देखकर आपको जरूर मजा आएगाWWE सुपरस्टार निकी क्रॉस ने किया भावुक ट्वीटबेली, शार्लेट फ्लेयर और निकी क्रॉस का मौजूदा WWE विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम हैं लेकिन इस बार ये WrestleMania का हिस्सा नहीं रहेंगी। ये काफी चौंकाने वाली बात है इन दिग्गजों को WWE ने बाहर रखा हुआ है। निकी क्रॉस भी इस बात से काफी नाराज है और उन्होंने सोशल मीडिया पर WWE यूनिवर्स को दिल छू देने वाला संदेश लिखा है। निकी क्रॉस ने कह दिया कि वो रेसलिंग के लिए पूरी तरह दोबारा तैयार हैं।यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोप?I got my bachelors. I’m halfway through my masters. I’ll get a PhD if I want to. I’m a qualified personal trainer and gym instructor. Heck I could teach a spin class if I wanted to. But I want what I want.I want to wrestle.I want to entertain.It’s what I was born to do.— Nikki Cross (@NikkiCrossWWE) April 5, 2021निकी क्रॉस के अलावा शार्लेट फ्लेयर भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा इस बार नहीं है। निकी क्रॉस ने अभी तक WWE में शानदार परफॉर्मेंस दी है। एलेक्सा ब्लिस के साथ टैग टीम में उन्होंने अपने काम से फैंस का दिल जीता है लेकिन इस समय उनका करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। कई महीनों से WWE टीवी पर निकी क्रॉस नजर नहीं आई हैं जबकि वो रेसलिंग के लिए तैयार हैं।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania में ब्रॉन स्ट्रोमैन के मैच के लिए जोड़ी गई बेहद खतरनाक शर्त, दिग्गज के खिलाफ होना है मुकाबला WWE के ऊपर हमेशा इस तरह के आरोप लगते हैं कि वो सुपरस्टार्स का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करता हैं। अब इस लिस्ट में फिलहाल निकी क्रॉस भी शामिल हैं जिनका उपयोग बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है। विमेंस डिवीजन में अगर निकी क्रॉस को अच्छे से पुश दिया जाए तो वो आगे जाकर बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं। फिलहाल वो भी काफी निराश इस बात से हैं कि उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।