WWE NXT सुपरस्टार लियोन रूफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नवंबर में इस WWE सुपरस्टार ने सभी को चौंकाया है। हाल ही में इन्होंने WWE NXT नार्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती। इस बात से सभी लोग सरप्राइज हो गए थे। ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गयाWWE सुपरस्टार ने फैंस को दिया सरप्राइजलियोन रूफ ने अब एक और बड़ी खबर देकर WWE यूनिवर्स को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने ऐलान किया है कि NXT रेफरी एजा स्मिथ के साथ उनकी सगाई हो गई है। ये बहुत बड़ी खबर उन्होंने अपने फैंस को दी है। नवंबर माह की शुरूआत में लियोन ने सभी को चौंका दिया था। जॉनी गर्गानो को हराकर उन्होंने नार्थ अमेरिकन टाइटल अपने नाम किया। ये महीना उनके लिए बहुत ही शानदार रहा है।.@LEONRUFF_'s charmed November rolls on! 👏 💍 https://t.co/cftgF5UUKJ— WWE NXT (@WWENXT) November 30, 2020 लियोन रूफ और एजा स्मिथ ने सोशल मीडिया पर पिक्चर भी पोस्ट की है। अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी हलचल शुरू हो गई है। लियोन रूफ ने एक ही महीने में दो चौंकाने वाली चीजें की है। WWE यूनिवर्स को बैकस्टेज की तस्वीरें भी कुछ प्राप्त हुई है। ट्विटर पर एजा ने भी इस बार का ऐलान किया कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने पूरी तस्वीर पोस्ट की है। I SAID YES! 😭👰🏾‍♀️💍 #FutureMrsRuffin @LEONRUFF_ pic.twitter.com/zJS43uUTE6— Aja Christmas🎄✨ (@RefAjaWWE) November 30, 2020एजा की इस पोस्ट का लियोन ने भी जवाब दिया।Love of my life 💓💞💕💕 I can’t wait!!! https://t.co/vKdhXAaA0O— LEONRUFF (@LEONRUFF_) November 30, 2020अक्टूबर महीने में ही लियोन रूफ ने WWE के साथ ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इससे पहले वो कभी-कभार रेसलिंग करते थे। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के एक माह में ही लियोन ने NXT दिग्गज जॉनी गर्गानो को हराकर नॉर्थ अमेरिकन टाइटल जीत लिया। WWE के अंदर लियोन का ये पहला टाइटल है। अब उन्होंने सगाई भी कर ली है। अभी उन्हें चैंपियनशिप भी डिफेंड कर ली है।ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश एजा और लियोन के बारे में पहले किसी को भी नहीं पता था। लेकिन अचानक से सोशल मीडिया पर इन दोनों ने ये खबर डालकर सभी को चौंका दिया है। एजा भी इस समय NXT में रेफरी का काम कर रही हैं। वहीं लियोन रूफ का समय भी इस समय शानदार चल रहा है। पिछला महीना उनके लिए शानदार रहा है। अभी ऐसा लग रहा है कि लियोन आने वाले कुछ समय तक चैंपियन बने रहेंगे। ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई