WWE हॉल ऑफ फेम 2021 में जिन दिग्गजों को शामिल किया गया है उनके नाम का ऐलान किया गया है। कई रिपोर्ट्स में दिग्गज रॉब वैन डैम(Rob Van Dam) को इंडक्ट किए जाने की खबर लिखी हुई है हालांकि WWE ने अभी उनके नाम को कंफर्म नहीं किया है। पॉल हेमन(Paul Heyman) ने अब अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात को टीज कर दिया है कि RVD को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।यह भी पढ़ें: WWE ने WrestleMania 37 के लिए टिकटों की बिक्री का किया ऐलान, 20 हज़ार से ज्यादा फैंस हो सकते हैं ऐतिहासिक इवेंट का हिस्साWWE दिग्गज पॉल हेमन ने RVD को लेकर दिया बड़ा बयानहाल ही में फाइटफुल सलेक्टर की रिपोर्ट में कहा गया था कि पूर्व WWE चैंपियन RVD को हॉल ऑफ फेम में इस साल इंडक्ट किया जाएगा। अभी तक इस बात का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ये बात कंफर्म कर दी जाएगी।पॉल हेमन और RVD का रिश्ता पहले से काफी मजबूत रहा है क्योंकि ECW में दोनों ने साथ में बहुत काम किया है। पॉल हेमन ने कहा कि वो इस शो में नजर आएंगे और इससे पहले वो किसी के नाम को छोड़ना नहीं चाहते हैं। पॉल हेमन ने इसके बाद अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें RVD का आइकॉनिक पोज बना हुआ है।यह भी पढ़ें: WrestleMania के लिए WWE ने 4 बड़े मैचों को किया फाइनल, जल्द हो सकता है ऐलानI am not going to reveal whose @WWE #HOF induction video I just particapted in, but... pic.twitter.com/HrIuFZaWtI— Paul Heyman (@HeymanHustle) March 27, 202190 के दशक में ECW में पॉल हेमन के साथ RVD का बहुत बड़ा नाम था और दोनों ने कई साल तक साथ में काफी काम किया। वो पूर्व ECW वर्ल्ड टीवी चैंपियन और 2 बार के ECW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके बाद WWE में भी RVD ने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। कुछ समय पहले RVD ने इस बात का खुलासा किया था कि वो पॉल हेमन को हॉल ऑफ फेम में देखना चाहते हैं।यह भी पढ़ें: दिग्गज सुपरस्टार्स को लगी चोट के कारण WWE ने WrestleMania में होने वाले धमाकेदार मैच में किया बड़ा बदलावWWE ने अभी तक इस दिग्गज के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द उनका नाम सामने आ जाएगा। इसके अलावा इस साल मॉली हॉली, एरिक बिशफ, केन और द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।