WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का काफी बड़ा नाम हैं। WWE के 8 बार के चैंपियन का कॉन्ट्रैक्ट इस वक्त खत्म है लेकिन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी को लेकर चर्चा होती रहती है। WWE के दिग्गज मैनेजर में से एक पॉल हेमन (Paul Heyman) ने बताया कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का भविष्य बदल सकता है।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिएWWE के बाहर ब्रॉक लैसनर NCAA हेवीवेट चैंपियनशिप जीत चुके हैं। UFC हेवीवेट चैंपियनशिप को MMA में जीता है। ब्रॉक लैसनर ने जब WWE को साल 2004 में छोड़ा था तब उन्होंने NFL में अपने करियर बनाया था। GIVEMESPORT को दिए इंटरव्यू में पॉल हेमन ने बताया कि WWE में ब्रॉक लैसनर एक ना एक दिन आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉक लैसनर अपने खेल को बदलते रहते हैं, इस बार वो बास्केटबॉल या फिर बेस बॉल प्लेयर बन सकते हैं।ब्रॉक लैसनर एक ऐसे इंसान है जो वो चाहते हैं वहीं करते हैं। अगर उनका मन हुआ तो वो WWE में वापसी कर सकते हैं या फिर UFC में जा सकते हैं। क्या पता वो आपको NBA में खेलते हुए दिख सकते हैं। वो कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि वो सिर्फ खुद की सनते हैं।ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिए View this post on Instagram A post shared by Paul Heyman (@paulheyman)WWE में ब्रॉक लैसनर को साल 2020 में हुई WrestleMania में आखिरी बार देखा गया था। उस मैच में ब्रॉक लैसनर को ड्रू मैकइंटायर ने हरा दिया था। पॉल हेमन को ब्रॉक लैसनर के साथ देखा जाता था लेकिन अब रोमन रेंस के साथ वो दिखाई देते हैं।WWE में ब्रॉक लैसनर की हो सकती है वापसीब्रॉक लैसनर साल 2013 से लेकर 2020 तक WrestleMania में लड़ते हुए दिखे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल भी उनकी सरप्राइज एंट्री हो सकती है। ब्रॉक लैसनर से बॉबी लैश्ले लड़ना चाहते हैं लेकिन उनका मैच WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ होने वाला है जो ब्रॉक लैसनर के दुश्मन हैं। अब देखना होगा कि लैसनर कब WWE में आते हैं।.@BrockLesnar always shines bright at #WrestleMania. Just look at these exciting moments for proof! pic.twitter.com/sGWw36nEWo— WWE (@WWE) April 1, 2020WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।