"WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर को बड़ा ऑफर दिया जाएगा तो वो जल्द ही वापसी करेंगे"

रेसलमेनिया 36 के बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए है। Ariel Helwani's MMA शो में हाल ही में पॉल हेमन स्पेशल गेस्ट बनकर आए। यहां ब्रॉक लैसनर को लेकर पॉल हेमन ने बहुत सी बातें बताई। ब्रॉक लैसनर के पहले मैनेजर पॉल हेमन ही थे और अब वो रोमन रेंस के साथ आ गए है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका ड्राफ्ट 2020 के दौरान ब्रांड बदलकर WWE ने बहुत बड़ी गलती की

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी बात

पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के अगले प्लान के बारे में भी यहां पर बताया। पॉल हेमन ने यहां पर ये साफ कर दिया है कि ब्रॉक लैसनर अभी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर की UFC में वापसी को लेकर भी पॉल हेमन से सवाल यहां पर पूछे गए थे। पॉल हेमन से जो सवाल पूछे गए थे वो काफी मजेदार थे। ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर पॉल हेमन ने कहा,

ये सब ब्रॉक लैसनर के चैलेंज पर डिपेंड करता है। बॉक्स ऑफिस उनसे क्या चाहता है ये सब उनके ऊपर है। खेती करना ब्रॉक लैसनर को बहुत पसंद है। इस चीज को वो बहुत पसंद करते हैं। ये बात हालांकि पब्लिक में बताने वाली नहीं है। लेकिन वो अपने पिता के सबसे अच्छे बेटे हैं। फैमिली के वो खास सदस्य है इसलिए उन्हें किसान बनना काफी अच्छा लगता है। इस समय भी वो ये ही कर रहे हैं और इसमें वो काफी खुश हैं। ब्रॉक लैसनर जो चाहते हैं वो कर सकते हैं। पैसा भी उनके लिए मायने रखता है। अगर WWE द्वारा अच्छा ऑफर दिया जाएगा तो वो जरूर इस पर विचार करेंगे। ब्रॉक लैसनर को लगेगा कि इतने पैसे मेरे लिए ठीक है और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को उनकी जरूरत है तो वो आ जाएंगे। ब्रॉक लैसनर मैं बहुत क्षमता है और वो कुछ भी सकते हैं।

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन ने यहां पर कुछ चीजें बहुत ही ब्रॉक लैसनर के बारे में क्लियर कर दी है। ब्रॉक लैसनर फिलहाल तो वापसी के मूड में नहीं होंगे क्योंकि फैंस की वापसी भी अभी नहीं हुई है। पॉल हेमन बहुत ही करीब से ब्रॉक लैसनर को जानते हैंं। WWE के साथ वो कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है और उन्हें अच्छा पैसा मिलेगा तो वो जरूर जल्द ही वापसी करेंगे। ये बात साफ तौर पर पॉल हेमन ने कही दी है।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब जॉन सीना ने WWE में अपने दुश्मनों की जमकर तारीफ की

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications