अंडरटेकर के WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम रहा है।पिछले महीने सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल हुआ था। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। 30 साल का करियर लगभग उनका अब खत्म हो गया है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया

अंडरटेकर को लेकर बड़ी खबर

WrestlingNews.co ने अपनी रिपोर्ट में अंडरटेकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंडरटेकर को साल 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। विंस मैकमैहन चाहते हैं कि ये चीज फैंस के सामने हो। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि अगले साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी वर्चुअल तौर पर होगी। कोविड के चलते साल 2020 में ये सेरेमनी नहीं हो पाई थी।

WWE हॉल ऑफ फेम 2020 में बतिस्ता, NWO, जेबीएल, बैला ट्विंस, थंडर लिगर, और डेवे बॉय स्मिथ शामिल है। आने वाले कुछ समय बाद इस चीज को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।अब अंडरटेकर इस चीज में अगले साल शामिल हो सकते हैं। ये बात तो तय है कि अंडरटेकर हॉल ऑफ फेम में शामिल होंंगे और इस चीज को लेकर आगे कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। विंस मैकमैहन चाहते हैं कि ये चीज अब फैंस के सामने हो।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणी

इस साल रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर का अंतिम मैच हुआ था। एजे स्टाइल्स के साथ उनका बोनयार्ड मैच हुआ था। इस मैच में उनकी जीत हुई थी। अपने बाइकल गिमिक में वो इसमें नजर आए थे। इसके बाद अंडरटेकर की डॉक्यूमेंट्री आई थी और इसमें उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद पिछले महीने फाइनल फेयरवेल रखा गया था। इस दौरान कई दिग्गज शामिल हुए थे। विंस मैकमैहन ने भी काफी भावुक प्रोमो दिया था। विंस मैकमैहन की कंपनी को इस मुकाम तक ले जाने में अंडरटेकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए अंडरटेकर फिर से वापसी करें। ये साल अब खत्म हो गया है। साल 2021 की शुरूआत में रॉयल रंबल का आयोजन होगा। और इसके बाद रोड टू रेसलमेनिया शुरू होगा। इस टाइम पर उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि अंडरटेकर कह चुके हैं कि वो अब बैकस्टेज काम करेंगे। और रेसलिंग नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications