एक दुखद खबर सामने आई है कि महान प्रो रेसलर और पूर्व WWE सुपरस्टार बुच रीड (Butch Reed) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी रीड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई, जिसमें कहा गया कि रीड का निधन हो गया है और सभी का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। View this post on Instagram A post shared by Offical Butch Reed (@realbutchreed)बुच रीड अपने समय के सबसे ताकतवर प्रो रेसलर्स में से एक हुआ करते थे। उनकी ताकत के सामने रिंग में अन्य सुपरस्टार्स टिक नहीं पाते थे और आज भी उनकी गिनती सबसे महान परफॉरमर्स में की जाती है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रो रेसलिंग वर्ल्ड शोक में डूब चला है।ये भी पढ़ें: 4 बड़े प्लान जो WWE, Wrestlemania 37 के लिए तैयार कर सकती हैरीड ने WWE समेत कई अन्य प्रोमोशन में काम कियाIn memory of "The Natural" Butch Reed. 🙏#SmackDown pic.twitter.com/AgY71WAQcN— WWE (@WWE) February 6, 2021बुच रीड के प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत साल 1978 में हुई, उसके एक साल बाद उन्हें Vancouver All-Star Wrestling में डेब्यू करने का अवसर मिला। उनके काम को काफी पहचान मिली, इसलिए उसके बाद उन्होंने NWA में काम करना शुरू किया।उसके बाद Mid-South Wrestling में आने के बाद ना केवल उन्हें सफलता मिली बल्कि लोकप्रियता भी मिलनी शुरू हुई। कंपनी को छोड़ने से पहले वो 3 बार Mid-South नॉर्थ अमेरिकन हैवीवेट चैंपियन भी बने।ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania 37 के लिए गोल्डबर्ग की 5 बड़ी दुश्मनियांआखिरकार 1980 के दशक में कहीं जाकर उन्होंने WWE में एंट्री ली, जहां उन्हें "नेचुरल" बुच रीड कहा जाने लगा। अपने करियर में रीड ने हल्क होगन और रैंडी सैवेज जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता NWA में ही मिली थी।साल 2007 में भी वो एक कैमियो अपीयरेंस के लिए WWE में वापस आए, जहां सितंबर महीने के एक SmackDown एपिसोड में उन्हें उस समय WWE के जनरल मैनेजर रहे टैडी के साथ एक बैकस्टेज सैगमेंट का हिस्सा बनते देखा गया था।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाएWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।