Raw Surprises Can Happen (10 March 2025): WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर रोमांच काफी बढ़ चुका है। बता दें, रेड ब्रांड में सीएम पंक (CM Punk) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का स्टील केज मैच में आमना-सामना होना है। इसके अलावा एजे स्टाइल्स, लोगन पॉल को ललकारने वाले हैं। साथ ही, Raw में कुछ बड़े मुकाबले भी होने हैं। उम्मीद है कि रेड ब्रांड के इस एपिसोड में सरप्राइज बुक करके इसे धमाकेदार बनाया जाएगा। इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस हफ्ते WWE Raw में देखने को मिल सकती हैं।
5- WWE Raw में रिया रिप्ली हील टर्न ले सकती हैं
इयो स्काई ने पिछले हफ्ते Raw में रिया रिप्ली से विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीतते हुए सभी को हैरान कर दिया था। रिया इस हार के बाद काफी निराश नजर आई थीं। रिप्ली इस बड़ी हार से इतनी जल्दी शायद ही उबर पाएंगी। संभव है कि इयो इस हफ्ते रेड ब्रांड में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मनाती हुई दिखाई दे सकती हैं। यह चीज मामी को शायद ही पसंद आएगी और वो गुस्से में स्काई पर खतरनाक हमला करके हील टर्न लेते हुए सभी को हक्का-बक्का कर सकती हैं।
4- ब्रॉन ब्रेकर WWE Raw में एजे स्टाइल्स और लोगन पॉल को स्पीयर देकर धराशाई कर सकते हैं
एजे स्टाइल्स ने ऐलान किया है कि वो इस हफ्ते Raw में लोगन पॉल को ललकारने वाले हैं। देखा जाए तो एजे की कुछ समय पहले आईसी चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर के साथ भी दुश्मनी शुरू की गई थी। ब्रॉन को अभी तक स्टाइल्स पर अटैक करने में कामयाबी नहीं मिली है। संभव है कि फिनॉमिनल वन रेड ब्रांड में लोगन को रिंग में बुलाने के बाद उनके साथ ब्रॉल कर सकते हैं। इसके बाद ब्रेकर मौके का फायदा उठाकर एजे स्टाइल्स पर आखिरकार अटैक करके उन्हें स्पीयर लगा सकते हैं। इस दौरान आईसी चैंपियन, लोगन को भी स्पीयर का शिकार बनाते हुए अपना दबदबा दर्शा सकते हैं।
3- WWE Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के कारण जे उसो को बड़ी हार मिल सकती है
जे उसो को इस हफ्ते Raw में ग्रेसन वॉलर के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ना है। देखा जाए तो जे मौजूदा समय में बड़े स्टार बन चुके हैं और उनके मुकाबले में जीत की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, यह चीज भूलनी नहीं चाहिए कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर मौजूदा समय में मेन इवेंट जे के दुश्मन बने हुए हैं। रिंग जनरल WrestleMania 41 में जे उसो के खिलाफ मैच बुक होने के बाद से ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि गुंथर Raw में होने वाले मैच में दखल देकर जे उसो का ध्यान भटका सकते हैं और ग्रेसन वॉलर इसका फायदा उठाकर मेन इवेंट जे को बड़ी हार दे सकते हैं।
2- WWE Raw में फिन बैलर को जजमेंट डे से बाहर करके ग्रुप में नया मेंबर शामिल किया जा सकता है
फिन बैलर की काफी समय से जजमेंट डे मेंबर्स खासकर डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ टेंशन देखने को मिल रही है। डॉमिनिक ग्रुप में नया मेंबर लाना चाहते हैं लेकिन फिन इस चीज के खिलाफ हैं। संभव है कि मिस्टीरियो ने बैलर के पीठ पीछे जजमेंट डे के लिए नया मेंबर खोज भी लिया हो। अगर ऐसा है तो जजमेंट डे मेंबर्स इस चीज का खुलासा करने के लिए Raw के अगले एपिसोड को चुन सकते हैं। देखा जाए तो यह चीज फिन बैलर को शायद ही पसंद आएगी और वो इसका विरोध कर सकते हैं। इसके बाद ग्रुप नए मेंबर के साथ मिलकर फिन पर अटैक करते हुए उन्हें फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
1- WWE Raw में रोमन रेंस स्टील केज मैच के बाद वापसी करके सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का बुरा हाल कर सकते हैं
सैथ रॉलिंस और सीएम पंक इस हफ्ते Raw में स्टील केज मैच में भिड़ने वाले हैं। इस मुकाबले में खतरनाक एक्शन मिलने की उम्मीद है और मैच के अंत तक दोनों सुपरस्टार्स थककर चूर हो सकते हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस को इन दोनों ही सुपरस्टार्स से बदला लेना है। यही कारण है कि रोमन मुकाबले के बाद चौंकाने वाली वापसी करके सैथ और पंक पर जोरदार हमला करते हुए उनका बुरा हाल कर सकते हैं। संभव यह भी है कि रेंस अपने दुश्मनों को धराशाई करने के बाद उन्हें WrestleMania में मैच की चुनौती दे सकते हैं।