WWE अब सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर NXT इंडिया का पहला शो करने वाली है। इसको WWE सुपरस्टार स्पेक्टकल नाम दिया गया है। 26 जनवरी को इस शो का आयोजन होगा। इस दिन में भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। SK रेसलिंग की रिपोर्ट के मुताबिक इस शो में रॉ(RAW) और स्मैकडाउन(SmackDown) के सुपरस्टार्स भी हिस्सा ले सकते हैं।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हालWWE सुपरस्टार्स के नाम सामने आएWWE सुपरस्टार स्पेक्टकल को लेकर सभी लोग अब खास उत्साहित है। जिस तरह इसे एडवर्टाइज किया जा रहा है उससे लगता है कि ये शो बड़ा होने वाला है। 26 जनवरी को सोनी टैन-1 और सोनी टैन-3 पर इसका प्रसारण होगा। जिंदर महल, इंडस शेर, द सिंह ब्रदर्स और कविता देवी भी इस शो के लिए एडवर्टाइज किए गए है। इस बड़े शो में ये सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं।Watch the shining stars of India making us all proud this Republic Day 🇮🇳 in #WWE Superstar Spectacle 🙌🏽Watch it LIVE on January 26 at 8 PM 🤩📺 Sony TEN 1 (ENG), Sony TEN 3 (HIN)#WWESuperstarSpectacle #WWEonSony #SirfSonyPeDikhega #SonySports pic.twitter.com/TU7psSYDHv— SPN_Action (@SPN_Action) January 9, 2021RAW और SmackDown के कुछ सुपरस्टार्स केे नाम भी सूत्रों से सामने आ गए है। ड्रू मैकइंटायर, एजे स्टाइल्स, शार्लेट फ्लेयर, द न्यू डे, बेली और रे मिस्टीरियो का नाम अभी तक सामने आ रहा है।ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंसAs first broken by SK Wrestling and now announced by @WWEIndia, the name of the new #WWENXT India show will be "Superstar Spectacle."https://t.co/0XkgQd7ljC— SK Wrestling (@SKWrestling_) January 9, 2021भारत की तरफ से नए रेसलिंग टैलेट्स भी इस शो में नजर आएंगे। अभी इस शो में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। फिलहाल कुछ सुपरस्टार्स के नाम सामने आए है। ये शो अब खास होने वाला है। इस शो के बाद भारत में WWE का प्रभुत्व और भी बढ़ जाएगा। आने वाले समय में कुछ अन्य बड़े शोज का आयोजन भी हो सकता है। इस इवेंट की जानकारी हालांकि पहले ही दे दी गई थी लेकिन इसका नाम और तारीख निर्धारित नहीं किया गया था। अब पूरी तरह ये बातें सामने आ गए है। भारत के जितने भी रेसलर हैं उनके ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। आने वाले समय में ये सभी WWE में भारत का झंडा ऊंचा कर सकते हैं। फिलहाल अब सभी की नजरें इस इवेंट पर हैं। इस इवेंट को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।