Payback 2020 के बाद WWE को बड़ा झटका, बहुत बड़ा नुकसान हुआ

Enter caption

WWE पेबैक के बाद हुई पहली रॉ को काफी नुकसान हुआ है। इस समय WWE स्मैकडाउन की व्यू्अरशिप काफी अच्छी चल रही है लेकिन रॉ का हाल काफी बुरा है। तीन घंटे के होने के बाद भी WWE की रेटिंग हमेशा कम हो रही है। इस हफ्ते रॉ का एपिसोड काफी अच्छा रहा लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। शोबज डेली के अनुसार इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 1.896 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते 6.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। समरस्लैम के बाद हुई रॉ की व्यू्अरशिप 2.028 मिलियन रही थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को झटका, WWE ने उनके पेज और मर्चेंडाइज को हटाकर सभी को चौंकाया

WWE रॉ को नुकसान

इस हफ्ते पहले घंटे की व्यू्अरशिप 2.104 मिलियन रही लेकिन इसके बार हाल बुरा हो गया। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.882 मिलियन हो गई थी। तीसरे घंटे में तो हमेशा की तरह और बुरा हाल हुआ। इस हफ्ते तीसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.703 मिलियन रही। सबसे बड़ी बात ये है कि इस हफ्ते शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स हुए थे। इसके बावजूद व्यू्अरशिप में भारी कमी देखने को मिली।

पेबैक के बाद इस हफ्ते पहली रॉ हुई। वैसे किसी भी पीपीवी के बाद होने वाले इवेंट की व्यूअरशिप हमेशा अच्छी रहती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कुछ मौकों पर रॉ बिल्कुल भी फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। रॉ के लिए पहले से कई मैचों का ऐलान कंपनी ने कर दिया था। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में होने वाले WWE चैंपियनशिप के लिए मैच का ऐलान इस एपिसोड में हुआ। कुल मिलाकर 4 मैचों के बाद WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मिला।

द रेट्रीब्यूशन ने फिर से इस बार बवाल मचाया। चार सुपरस्टार्स को अपना निशाना उन्होंने बनाया। इस बार रॉ अंडरग्राउंड में हुए मुकाबले काफी अच्छे रहे। मुकाबले सभी अच्छे रहे और सैगमेंट भी खास थे लेकिन रेटिंग्स में कोई फायदा नहीं हुआ है। ये काफी चिंता का विषय है। खासतौर पर विंस मैकमैहन के लिए। हालांकि एक अच्छी खबर ये है कि पिछले कुछ महीनों से स्मैकडाउन के एपिसोड अच्छे हो रहे हैं और व्यूअरशिप उनकी बढ़ रही है। अब तो रोमन रेंस भी स्मैकडाउन में आ गए है। रॉ में भी कंपनी को कुछ ऐसा करना पड़ेगा। ब्रॉक लैसनर के आने के उम्मीद नहीं है। उनके आने से जरूर थोड़ा फायदा होता लेकिन संभव नहीं है। विंस मैकमैहन को अब रॉ में कुछ अलग करने की जरूरत हैं। जिससे की फायदा हो।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 31 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications