इस हफ्ते WWE Raw के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप में बहुत उछाल आया है। Raw में WWE ड्राफ्ट देखने को मिला था, जिसका फायदा मिला। Showbuzz Daily के अनुसार इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.855 मिलियन रही। पिछले हफ्ते रॉ की व्यू्अरशिप 1.686 मिलियन रही थी।
ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा बड़े चैंपियन की जबड़े की हुई सर्जरी, जल्द छोड़ना पड़ सकता है टाइटल?
इस हफ्ते पहले घंटे में रॉ ने नया कारनामा किया और कई महीनों बाद दो मिलियन का आंकड़ा छू लिया। पहले घंटे में रॉ की व्यूअरशिप 2.006 मिलियन रही। हालांकि बाद में ये कम हो गई थी। दूसरे घंटे में 1.884 मिलियन व्यूअरशिप रही और तीसरे घंटे में ये कम होकर 1.676 मिलियन हो गई थी। इस बार टीवी रेटिंग को भी जबरदस्त फायदा हुआ है।
WWE Raw को हुआ फायदा
पिछले कुछ महीनों से WWE Raw का बहुत बुरा हाल चल रहा था। रॉ तीन घंटे की होती है और कंपनी को इससे ज्यादा उम्मीदें रहती है। रोमन रेंस के आने से स्मैकडाउन की व्यूअरशिप काफी बेहतर हो गई है। इस बार थोड़ा उछाल रॉ में देखने को मिला था। स्मैकडाउन के कुछ सुपरस्टार्स द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस इस बार रॉ में नजर आए। हालांकि इन्हें अब रॉ में ही ड्राफ्ट कर दिया गया है। इस हफ्ते का शो बहुत ही बेहतरीन रहा था।
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में ड्राफ्ट की शुरूआत हुई थी। कुछ चौंकाने वाली चीजें वहां नजर आई थी, जिसके बाद सभी की नजरें रॉ के ऊपर थी। फैंस काफी उत्साह इस शो को लेकर थे। और कंपनी ने अच्छा एपिसोड भी यहां दिया। कुछ एक्शन भी यहां जबरदस्त दिखाई दिया। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी दूसरे और तीसरे घंटे का हाल काफी बुरा रहा। खासतौर पर तीसरे घंटे में मेन इवेंट होता है। पहले हमेशा तीसरे घंटे की व्यूअरशिप बहुत ज्यादा रहती थी लेकिन अब चीजें काफी उल्टी हो गई है। अब पहले घंटे की व्यूअरशिप ठीक रहती है जबकि तीसरे घंटे में बहुत ही कम हो जाती है।
एरीना में फैंस की वापसी अभी नहीं हुई है। कुछ समय बाद फैंस की एरीना में वापसी होगी तो इससे जरूर फायदा मिलेगा। विंस मैकमैहन भी रॉ की व्यू्अरशिप से काफी परेशान है। वो नई-नई चीजें यहां हर एपिसोड में कर रहे हैं। अब हैल इन ए सैल पीपीवी भी नजदीक है। इस बार मैच कार्ड काफी बेहतरीन है।
ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई
Published 14 Oct 2020, 13:15 IST