विंस मैकमैहन के WWE Royal Rumble 2021 में मौजूद ना रहने के पीछे का बड़ा कारण सामने आया

WWE Royal Rumble 2021
WWE Royal Rumble 2021

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) चाहे रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2021 में नजर ना आए हों, इसके बावजूद वो शो की प्रोग्रामिंग से जुड़े हुए थे। वो जानते थे कि Royal Rumble पीपीवी में कब क्या हो रहा है। उन्हें अपने भाई रोड्रिक मैकमैहन के 77 साल की उम्र में निधन के बाद से ही WWE में नहीं देखा गया है।

अब PWInsider की एक रिपोर्ट में कहा गया कि विंस बैकस्टेज मौजूद लोगों को बार-बार कॉल कर शो में हो रही सभी चीजों की जानकारी ले रहे थे। विंस का शो में मौजूद ना रहना कोई बड़ी समस्या नहीं है, क्योंकि तकनीक के सहारे भी उन्हें सभी चीजों की जानकारी रही।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो एब्स और तगड़ी मसल्स के बिना भी शानदार मैच लड़ते हैं

इससे कुछ दिन पहले Fightful Select की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स शो के दौरान बैकस्टेज बड़ी और अहम भूमिका निभाते नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मेंस Royal Rumble मैच की प्रोग्रामिंग पर करीब से नजर बनाई हुई थी।

ये भी पढ़ें: 4 मौजूदा विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में अपनी पार्टनर से उम्र में बड़ी हैं

विंस मैकमैहन इससे पहले भी WWE के कई यादगार मोमेंट्स को मिस कर चुके हैं

WWE Royal Rumble 2021 पीपीवी ऐसा पहला बड़ा इवेंट नहीं रहा जिसे विंस मैकमैहन ने मिस किया हो। साल 2014 में WWE के चेयरमैन Wrestlemania 30 के अंडरटेकर vs ब्रॉक लैसनर के मैच के बाद शो को बीच में ही छोड़कर द डेड मैन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल भी गए थे।

इस कारण वो शो के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन के WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप विनिंग मोमेंट का हिस्सा भी नहीं बन पाए। इसके अलावा वो JBL की एडी गुरेरो के खिलाफ WWE चैंपियनशिप जीत और क्रिस जैरिको के केविन ओवेंस के साथ 'Festival of Friendship' सैगमेंट को भी मिस कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े प्लान जो WWE, Wrestlemania 37 के लिए तैयार कर सकती है

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links