WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो के खिलाफ मुकाबला किया जिसमें रोमन रेंस का हील रुप देखने को मिला। रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसको को बुरी तरह मारा था। उस मैच को WWE में अभी तक के बेस्ट मुकाबलों में गिना जा रहा है। रोमन रेंस जे उसो को मार ही रहे थे कि वहां उनके भाई जिमी उसो आए और उन्हें समझाने लगे। जिसके बाद जे उसो ने हार मानी और मैच खत्म हुआ। अब बताया जा रहा है कि क्यों रोमन रेंस ने इस तरह जे उसो को मारा था।ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?WON के दिग्गज रेसलिंग जानकार डेव मैल्टजर ने बराता जा रहा है कि वो स्टोरीलाइन का हिस्सा था। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि फैंस नहीं चाहते थे कि रोमन रेंस को हराकर जे उसो कभी चैंपियन बने इसलिए रोमन रेंस का आतंक उस मुकाबले में देखने को मिले। ये सब इसलिए था कि रोमन रेंस का खतरनाक रुप फैंस को दिखा सके।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 2 अक्टूबर 2020देख जाए तो रोमन रेंस बनाम जे उसो मैच एक तरफा मुकाबला था। पहले से साफ था कि उसो नहीं जीतने वाले हैं। लेकिन ये उम्मीद नहीं थी कि वो इस कदर हार जाएंगे। उनका कहना है कि ये स्टोरी इसलिए बनाई गई थी बड़ा भाई खतरनाक दिखे और छोटे भाई को बुरी तरह पीटे। ये सब इसलिए किया गया जिससे रोमन रेंस को तगड़ा दिखा सके।अब रोमन रेंस के लिए अगला प्लान क्या होगा?WWE का अगला पीपीवी Hell in a Cell होने वाला है। रॉ और स्मैकडाउन में इसे लेकर बिल्डअप शुरू हो गया। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस और जे उसो की कहानी आगे बढ़या गया है। रोमन रेंस का एक बार फिर इस पीपीवी में जे उसो के साथ मुकाबला होगा। स्मैकडाउन के एपिसोड से अब ये पूरी तरह साफ हो गया है।"At #WWEClash of Champions, you showed your true colors, uce." #SmackDown Jey @WWEUsos @WWERomanReigns pic.twitter.com/C58d7GAEtD— WWE (@WWE) October 3, 2020ये भी पढ़ें: WWE Hell In a Cell के मेन इवेंट में दोस्त से दुश्मन बने सुपरस्टार्स के बीच चैंपियनशिप के लिए हो सकता है खतरनाक मैचस्मैकडाउन में पॉल हेमन ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में हुई रोमन रेंस की जीत के बारे में बताया। पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस WWE के ही ट्राइबल चीफ नहीं है बल्कि वो WWE यूनिवर्स के भी ट्राइबल चीफ है।