WWE द्वारा कई सुपरस्टार्स को रिलीज करने का कारण आया सामने, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

WWE
रिंग में जाते हुए ब्रॉन स्ट्रोमैन (Photo: WWE.com)

Reason Behind Major WWE Releases: WWE ने हाल ही में अपने एक कदम से सभी को चौंका दिया। कंपनी ने 15 से ज्यादा स्टार्स को रिलीज किया, जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और डकोटा काई भी शामिल थे। स्ट्रोमैन और काई का जाना काफी निराशाजनक रहा है। खासतौर पर स्ट्रोमैन जिन्होंने अभी तक अच्छा काम किया था। एक सवाल जो सभी के मन में चल रहा है कि WWE द्वारा इतना बड़ा फैसला क्योंकि लिया गया। इसके पीछे की वजह भी अब एक रिपोर्ट में सामने आ गई है।

Ad

WWE WrestleMania 41 का हिस्सा ब्रॉन स्ट्रोमैन नहीं थे लेकिन इससे पहले उन्होंने बढ़िया काम किया था। जेकब फाटू के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी। रिंग में अपने काम से स्ट्रोमैन ने हमेशा सभी का दिल जीता। स्ट्रोमैन को इससे पहले साल 2021 में रिलीज किया गया था। 2022 में उनकी दोबारा वापसी हो गई थी। अब फिर से उन्हें निकाल दिया गया है। चीजें सभी के समझ से बाहर हैं। ट्रिपल एच ने ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Wrestling Observer Radio के दिग्गज डेव मैल्टजर ने WWE के बड़े कदम पर बड़ा अपडेट साझा किया है। मैल्टजर के अनुसार सुपरस्टार्स की उम्र और उनके वेतन ने रिलीज में मुख्य भूमिका निभाई। मैल्टजर ने कहा कि स्ट्रोमैन अपने काम से ज्यादा पैसे ले रहे थे। स्ट्रोमैन के अनुसार,

ये कटौती इस वजह से की जा रही है क्योंकि इसमें काफी हद तक मेंस और विमेंस की उम्र बढ़ने का संबंध है। WWE द्वारा ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जिनका फ्यूचर में उनके वेतन की तुलना में वो अच्छा प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
Ad

WWE से जाने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन का फ्यूचर क्या होगा?

ब्रॉन स्ट्रोमैन 2015 से WWE मेन रोस्टर में काम कर रहे हैं। फैंस का हमेशा उन्होंने खास अंदाज में मनोरंजन किया। उनके पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है। आगे जाकर किसी कंपनी द्वारा अच्छा ऑफऱ दिया जा सकता है। AEW के टोनी खान की उनके ऊपर जरूर नज़र होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications