रोमन रेंस की जगह ब्रॉक लैसनर द्वारा द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक तोड़ने का कारण सामने आया

अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक
अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक

अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का टूटना WWE इतिहास के सबसे बड़े और कठिन फैसलों में से एक रहा। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने द डैडमैन के इस रेसलमेनिया के ऐतिहासिक सफर का अंत किया था, जिसे फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया।

Ad

यहां तक कि लैसनर और अंडरटेकर का मैच भी विवादास्पद तरीके से समाप्त हुआ था। Wrestling Observer की रिपोर्ट में कहा गया था कि विंस मैकमैहन ने पहले से ही लैसनर के हाथों अंडरटेकर की स्ट्रीक को तोड़ने का प्लान बना लिया था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका अंडरटेकर सामना करना चाहते हैं

विंस मैकमैहन चाहते थे कि द बीस्ट ही स्ट्रीक का अंत करें जिससे फैंस उनसे और भी ज्यादा नफरत करने लगें। लैसनर को वाकई में फैंस नापसंद करने लगे थे और इसी कारण आगे चलकर रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे।

लेकिन साल 2015 में यानी रेसलमेनिया 33 में जब रोमन को अंडरटेकर के खिलाफ जीत मिली, तो वो कंपनी के टॉप बेबीफेस होते हुए भी फैंस की आंखों में कांटे की तरह चुभने लगे थे।

डेव मेल्टजर ने कहा था कि, "विंस का प्लान ये था कि रोमन रेंस, लैसनर से रेसलमेनिया 30 में अंडरटेकर की हार का बदला लेने वाले थे। लेकिन बाद में इन प्लांस में बदलाव किया गया था।"

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी उपलब्धियां जो अंडरटेकर अपने करियर में अभी तक हासिल नहीं कए पाए

रोमन रेंस द्वारा स्ट्रीक के टूटने पर अंडरटेकर की क्या प्रतिक्रिया रहती

अंडरटेकर ने हाल ही में CBS Sports को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर किसी युवा सुपरस्टार ने उनकी स्ट्रीक को तोड़ा होता तो उन्हें ज्यादा अच्छा महसूस होता।

उन्होंने कहा, "ब्रॉक लैसनर का अपना एक अलग रुतबा है और जब मुझे उनके साथ मैच के बारे में पता चला तो मैंने सोचा, 'क्या वाकई में विंस यही चाहते हैं।'"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि ब्रॉक को उस जीत की जरूरत थी, वो पहले ही बहुत बड़े स्टार बने हुए हैं। अगर किसी युवा स्टार को ये मौका मिला होता तो उसे ज्यादा फायदा हो सकता था, शायद वो रोमन रेंस भी होते तो बेहतर होता।"

खैर अब केवल स्ट्रीक का ही नहीं बल्कि अंडरटेकर का करियर भी अंतिम रूप ले चुका है और अब शायद ही कभी वो रिंग में कदम रखेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर WWE को निशाना बनाया

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications