WWE द्वारा अचानक ब्रॉक लैसनर की मर्चेंडाइज खत्म करने की असली वजह सामने आई

Enter caption

इस समय की सबसे बड़ी खबर ये है कि WWE ने ब्रॉक लैसनर की मर्चेंडाइज को WWE स्टोर से हटा दिया है। यहीं नहीं PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ब्रॉक लैसनर अब फ्री एजेंट हो गए हैं क्योंकि WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। साल 2021 तक ब्रॉक लैसनर की वापसी का अभी कोई प्लान नहीं है।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 31 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की कब होगी वापसी?

टॉम कोल्यूह और कोरी गंज ने Dropkick DiSKussions में ये बात बताई कि ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो गया था तो उनकी मर्चेंडाइज को WWE ने समरस्लैम तक क्यों खींचा गया। इनके मुताबिक,

इस समय ब्रॉक लैसनर पूरी तरह फ्री एजेंट हैं। WWE के साथ उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जून में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उन्हें समरस्लैम के लिए बुक किया गया था लेकिन नॉन कॉन्ट्रेक्ट बेस पर ये काम हुआ था। इसी वजह से समरस्लैम के बाद उनकी मर्चेंडाइज को खत्म किया गया। मर्चेंडाइज कॉन्ट्रैक्ट और कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट अलग-अलग होता है। कंपनी के साथ जब कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है तो सब चीज को फिर रोक दिया जाता है।

कोल्यूह ने ये भी बताया कि जब दुनिया में चल रही महामारी खत्म हो जाएगी तो WWE उन्हें फिर वापस लाने का प्लान कर रहा है। जब फैंस की वापसी हो जाएगी और पैसा खर्च करना वो शुरू करेंगे तो इसके बाद ही WWE इसका प्लान करेगा। सभी ने रे मिस्टीरियो के नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में सुना होगा। WWE अभी कुछ भी पैसा खर्च नहीं करना चाहता है और इसी वजह से कई लोगों को रिलीज कर दिया गया था।

ये सभी को पता है कि ब्रॉक लैसनर को कोई भी कंपनी बहुत पैसा देने को तैयार हमेशा रहती है। UFC और WWE में इसकी होड़ लगी रहती है। वैसे खुद विंस मैकमैहन ने भी बहुत पैसा ब्रॉक लैसनर को दिया है। UFC की नजरें भी इस समय ब्रॉक लैसनर के ऊपर है। UFC प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने कहा है कि वो ब्रॉक लैसनर को बुक करना चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर अगले साल WWE रिंग में लैसनर की वापसी हो सकती है। एक बात तो तय है कि जब तक फैंस नहीं आएंगे WWE लैसनर को वापस नहीं लाएगा।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को झटका, WWE ने उनके पेज और मर्चेंडाइज को हटाकर सभी को चौंकाया

Quick Links