WWE द्वारा निकाले जाने के बाद भारतीय Superstar Jinder Mahal किस नाम से आएंगे नज़र? हुआ बड़ा खुलासा

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल को लेकर खुलासा
पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल को लेकर खुलासा

Jinder Mahal: WWE द्वारा कुछ समय पहले ही जिंदर महल (Jinder Mahal) को रिलीज कर दिया गया था। यह देखकर हर कोई शॉक रह गया था। भारतीय फैंस अब उनके भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। अब WWE के बाहर उनके रिंग नाम को लेकर खुलासा हो गया है। जिंदर ने कुछ ट्रेडमार्क फाइल किए हैं।

Ad

जिंदर महल का असली नाम युवराज धेसी है। उन्होंने हाल ही में 'राज धेसी' नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है। WWE में उन्हें मॉडर्न डे महाराजा नाम से जाना जाता था। अब उन्होंने 'महाराजा' नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया हुआ है। वो संभावित तौर पर अपने मौजूदा WWE गिमिक को रिलीज के बाद भी जारी रख सकते हैं और महाराजा वाले कैरेक्टर में ही नज़र आ सकते हैं।

Ad

जिंदर महल अभी नॉन-कंपीट क्लॉज का हिस्सा हैं। WWE से रिलीज किए गए सुपरस्टार्स को अमूमन 90 दिन का क्लॉज का पालन करना पड़ता है। इसका अंत होने के बाद ही रेसलर्स दूसरे किसी प्रमोशन में नज़र आ सकते हैं। जिंदर भी इसके समापन के बाद जल्द ही किसी अन्य रेसलिंग कंपनी में डेब्यू कर सकते हैं।

पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल के लिए 2024 की शुरुआत काफी अच्छी रही

2024 की शुरुआत में Raw के Day 1 स्पेशल एपिसोड में जिंदर महल नज़र आए थे। उन्होंने रिंग में आकर प्रोमो कट किया और अमेरिकी लोगों का मजाक बनाया। इसके बाद अचानक द रॉक ने वापसी की और दोनों का कंफ्रंटेशन देखने को मिला। बाद में रॉक ने महल पर हमला किया और फैंस यह देखकर खुश हो गए। कुछ हफ्तों बाद जिंदर महल ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस को चैलेंज किया।

महल ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और वो जीत हासिल करने के करीब आ गए थे। अंत में सैथ ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप रिटेन की। महल के लिए WWE में यह दोनों चीज़ें जबरदस्त रही लेकिन फिर वो एक्शन से दूर हो गए। एक हफ्ते पहले जिंदर महल ने ऐलान किया कि WWE द्वारा उन्हें रिलीज कर दिया गया है। बाद में पता चला कि महल के अलावा भी कई अन्य रेसलर्स को निकाल दिया गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications