गंभीर चोट के बाद नाजुक हालत में रे मिस्टीरियो, WWE किया बयान जारी

Enter caption

इस हफ्ते रॉ में रे मिस्टीरियो(Rey Mysterio) को इंजरी आ गई थी। WWE ने अब उनकी इंजरी पर अपडेट दिया है। मिस्टीरियो के ऊपर सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने हमला किया था। WWE की रिपोर्ट के अनुसार रे मिस्टीरियो की इंजरी काफी खतरनाक है। सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो की आंख पर हमला किया था। सैथ रॉलिंस ने स्टील स्टेप पर रे मिस्टीरियो की आंख को पटक दिया था। WWE ने बताया कि उनकी कंडीशन नाजुक है। आंख के चारों तरफ रे मिस्टीरियो के सूजन आ गई है। उनके रेटिना में दिक्कत हो गई है।

Ad

ये भी पढ़ें-अंडरटेकर ने बताया कि वो कब और किस तरह WWE को कहेंगे अलविदा

WWE ने दी रिपोर्ट

WWE की रिपोर्ट के अनुसार,

रे मिस्टीरियो की इंजरी काफी नाजुक है। डॉक्टर्स ने भी कितना डैमेज हुआ है इसके बारे में नहीं बताया है। रेटिना के चारों तरफ उनके सूजन हो गई है। रे को इंफ्केशन का डर बना हुआ है। सैथ रॉलिंस ने उनकी आंख पर हमला किया था।

सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी का मुकाबला इस हफ्ते रॉ में रे मिस्टीरियो और एलिस्टर ब्लैक के साथ था। सैथ रॉलिंस ने अंत में रे के ऊपर हमला कर दिया था।

youtube-cover
Ad

रॉलिंस ने रे की आंख पर हमला कर दिया था। स्टील स्टेप पर उनकी आंख को पटक दिया। इस दौरान WWE के अधिकारी भी उन्हें बचाने आए। रे को देखकर साफ लग रहा था कि उन्हें गंभीर चोट लग गई है। इस समय सैथ रॉलिंस हील का कैरेक्टर निभा रहे हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते रॉ में उनकी मंगेतर बैकी लिंच ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। शायद इस वजह से भी सैथ रॉलिंस काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। अब सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन रे मिस्टीरियो के साथ शुरू हो गई है। क्योंकि आने वाले हफ्ते में रे मिस्टीरियो भी अपना बदला रॉलिंस से जरूर लेंगे।

ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications