WWE के मौजूदा चैंपियन ने Royal Rumble के बाद दो महीने तक टीवी से दूर रहने का चौंकाने वाला कारण बताया

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ले
WWE सुपरस्टार रिया रिप्ले

WWE WrestleMania 37 के नाईट टू में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए सेमी-मेन इवेंट में असुका (Asuka) को हराया। इसके साथ ही रिया रिप्ली ने मेन रोस्टर में अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज की।

हालांकि, मुख्य रोस्टर में आने से पहले, रिया रिप्ली लगभग दो महीनों के लिए TV में नहीं दिखी थीं। जनवरी में विमेंस Royal Rumble की उपविजेता होने के बावजूद वह इस इवेंट के बाद कहीं नहीं दिखी।

पहले 22 फरवरी को रिया रिप्ली की वापसी की घोषणा की गई थी। लेकिन Raw में वापसी होने में उन्हें एक और महीना लगा। एक इंटरव्यू के दौरान Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली ने बताया कि वो WWE टीवी से क्यों दूर रहीं:

जाहिर है कि मैं Royal Rumble जीतना चाहती थी, लेकिन मैं बियांका ब्लेयर के लिए बहुत खुश हूं, कि उसे वह स्पॉटलाइट मिली जिसकी वह वास्तव में हकदार हैं। WWE में एक बार फिर से दमदार वापसी करने के लिए मैंने कुछ समय WWE TV से दूर रहने का फैसला किया।

रिया रिप्ली को NXT से दिसंबर 2020 में विदाई दी गई। उन्होंने एक विमेंल मैच में वर्तमान NXT महिला चैंपियन राक्वेल गोंज़ालेज़ के खिलाफ लड़ा था, जिसमें गोंजालेज को रिप्ली पर जीत मिलीं।

मेन रोस्टर में रिया रिप्ली की शुरुआत असुका का सामना करने से हुई, जोकि उस समय Raw विमेंस चैंपियन थीं।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे तेज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में कामयाब हुए

WWE WrestleMania 37 में रिया रिप्ली ने Raw विमेंस चैंपियन असुका का सामना किया

WWE RAW विमेंस चैंपियन रिया रिप्ले
WWE RAW विमेंस चैंपियन रिया रिप्ले

WrestleMania 37 नाईट टू में असुका के खिलाफ रिया रिप्ली ने कठिन मुकाबले में जीत दर्ज की। असुका और रिया ने Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने के लिए एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश की। लेकिन रिया रिप्ली यह मैच जीतने में कामयाब रहीं।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को हराने में एलेक्सा ब्लिस का साथ दे सकते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए