लैसनर और गोल्डबर्ग को परेशान करने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया सरप्राइज

WWE
WWE

WWE सुपरस्टार रिडल(Riddle) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर लगातार चर्चाएं इस समय चल रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि वो WWE से जाने वाले हैं। लेकिन अब चिंता खत्म हो गई है। रिडल ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि इस सुपरस्टार ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया था। लेकिन वो रिपोर्ट अब खारिज हो गई है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Raw में ऐज की ऐतिहासिक जीत और 40 साल के दिग्गज की धोखे से हार के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE सुपरस्टार रिडल को लेकर बडी़ खबर

फाइटफुट सलेक्ट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रिडल ने साल 2020 के अंत में ही नया कॉन्ट्रैक्ट साइन WWE के साथ कर लिया था। ये डील उन्होंने साल 2023 तक साइन की है। फैंस के लिए ये अच्छी खबर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

रिडल ने अब नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। WWE भी अब उन्हें पुश देने की सोचेगा। मेन रोस्टर में आने के बाद अभी तक रिडल ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। इस साल रंबल मैच में भी उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया। फैंस भी हमेशा उनके सपोर्ट में रहे हैं।

इस समय बॉबी लैश्ले के साथ रिडल की फ्यूड चल रही है। यूएस चैंपियनशिप के लिए दोनों के बीच रेड ब्रांड में मैच भी हुआ लेकिन ये डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए खत्म हो गया था। यहां से अभी ऐसा लग रहा है कि रिडल और लैश्ले की फ्यूड लंबी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

रिडल ने नई डील साइऩ की है तो वो जल्द ही यूएस चैंपियनशिप भी हासिल कर सकते हैं। ये कोई बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए नहीं होना चाहिए। रिडल ने NXT में भी काफी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। वहीं से उन्होंने कई बार लैसनर और गोल्डबर्ग को मैच के लिए ट्विटर पर काफी परेशान किया था। पिछले साल ही उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा है। अब साल 2023 तक उनका WWE करियर शानदार बन सकता है। एक बात तो तय है कि आने वाले समय में WWE द्वारा उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है। रिडल बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications