रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस: कौन है अधिक खतरनाक?

Enter caption

रेसलिंग की दुनिया में कई बेताज बादशाह आए और रिटायरमेंट लेकर चले गए। अपनी बादशाहत कायम करने में इन्हें काफी वक्त लगा था। लेकिन इस समय दो ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद है जिन्होंने महज कुछ सालों में वो काम कर दिखाया है जो शायद ही कोई कर पाया है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने कुछ साल पहले ही रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था और देखते ही देखते वो आज महान रेसलर्स की गिनती में आने लगे हैं। ये दोनों अब डब्लू डब्लू ई (WWE) के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इन दोनों के फैंस पूरी दुनिया में अब हैं। इन दोनों ने साथ ही डेब्यू किया था। शुरूआत में शील्ड के तौर पर इन्होंने डेब्यू किया था। इसमें इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे। ये तीनों जब अलग हुए तो इसके बाद सभी का करियर शानदार रहा। रोमन रेंस को काफी पुश डब्लू डब्लू ई (WWE) द्वारा दिया गया। दोनों इस समय WWE के बड़े फेस हैं।

वैसे देखा जाए तो रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों का करियर समान रहा है। दोनों ने सफलता यहां पर पाई है। दोनों को पुश दिया गया और दोनों ने विंस मैकमैहन को निराश नहीं किया। ये दोनों कई बार मेन इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं।

खासतौर पर रोमन रेंस ने लगातार रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा लिया। साथ ही साथ कई बड़े दिग्गजों के साथ ये दोनों मुकाबला कर चुके हैं। 2014 में रोमन रेंस सुपरस्टार ऑफ़ द ईयर का ख़िताब भी जीत चुके हैं। लोग रोमन रेंस के सुपरमैन पंच के बहुत बड़े फैन हैं।दरअसल रोमन रेंस को बचपन से ही फुटबॉल का शौक था और उन्होंने इस शौक को प्रोफेशनल करियर में भी बदल दिया। वो 3 साल तक हाईस्कूल के लिए खेलते रहे और बाद में जॉर्जिया टेक यैलो जैकेट फुटबॉल टीम के लिए खेला। 2008 में उन्हें कनाडा की एक प्रोफेशनल टीम के लिए भी साइन किया गया। साल 2014 में मेन रोस्टर में धमाका मचाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे इनका करियर बनाने में ट्रिपल एच का बहुत बड़ा रोल रहा है।

यह भी पढ़ें:Survivor Series पीपीवी से जुड़ी 15 दिलचस्प बातें जिसके बारे में फैंस को जानना चाहिए

सैथ रॉलिंस इस समय WWE के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक बन चुके हैं। उन्होंने साल 2010 में WWE के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कुछ समय बाद उन्हें NXT में भेज दिया गया जहां पर वह पहले NXT चैंपियन भी बने थे। इसके बाद साल 2012 में सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस के साथ मिलकर मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था और अगले 2 सालों तक कंपनी में राज किया। साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने शील्ड को तोड़ दिया था और इसके बाद से ही इस ग्रुप के तीनों मेंबर्स का करियर अच्छा बनता गया। तीनों रेसलर्स पूर्व WWE चैंपियन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रहे चुके हैं। सैथ रॉलिंस ने विलन बनकर भी यहां पर अच्छा काम किया। सैथ रॉलिंस ने भी साल 2014 के बाद कभी पीछे मुड़़कर नहीं देखा। रॉलिंस के पास शानदार माइक स्किल और रिंग स्किल है, जिसके दम पर उनको रोकना मुश्किल है।

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की तुलना करना एक तरह से बेकार है क्योंकि दोनों का करियर लगभग समान WWE में रहा है। अगर बात की जाए इन दोनों रेसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां रोमन रेंस 6 फीट 3 इंच लंबे और 120 किलो वजन के हैं तो वहीं सैथ रॉलिंस 6 फीट 1 इंच लंबे और 98 किलो वजन के हैं। इन दोनों ने कई यादगार मुकाबले फैंस को दिए है। दोनों के पास काफी क्षमता और ताकत है।दोनों का रेसलिंग की दुनिया में अनुभव भी समान है। इस समय सैथ ऱॉलिंस रॉ का हिस्सा है तो वहीं रोमन रेंस स्मैकडाउन का हिस्सा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं