"लगा था कि वो Roman Reigns को हरा देंगे"- ट्राइबल चीफ के भाई ने Clash at the Castle के मेन इवेंट मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE में पिछले साल रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की खतरनाक दुश्मनी देखने मिली थी। बहुत मुश्किल से ट्राइबल चीफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन कर पाए थे। Major League Wrestling स्टार और रोमन के भाई जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने इस स्टोरीलाइन से जुड़े अपने विचार सामने रखे हैं।

MuscleManMalcolm पॉडकास्ट में बात करते हुए जैकब फाटू ने बताया कि वो Clash at the Castle को एक इंडी शो में कई दूसरे स्टार्स के साथ देख रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता था कि स्कॉटिश वॉरियर, रोमन को हरा देंगे। जैकब ने कहा कि सोलो सिकोआ के डेब्यू ने उन्हें बहुत उत्साहित कर दिया था। उन्होंने कहा,

"मुझे बिल्कुल यह लगता था कि ड्रू मैकइंटायर Clash at the Castle PLE में रोमन रेंस को हरा देंगे। जैसे उन्होंने (ड्रू मैकइंटायर) अपना फिनिशर मारा, मुझे लगा बस यही अंत हैं। जब भाई (रोमन) को खींचा गया, तब मैंने सोलो सिकोआ को देखा और मैं सभी के सामने उछल पड़ा। सभी खास कर दिग्गज जिम रॉस मुझे ही देख रहे थे। मुझे तो फर्क ही नहीं पड़ रहा था। आप समझिए! वो मेरे भाई हैं। यह बहुत ही स्पेशल मोमेंट था।"

पिछले साल Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट 3 सितंबर को यूके के कार्डिफ में हुआ था। शो के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर का सामना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से हुआ था। ड्रू यूनाइटेड किंगडम से आते हैं, इसलिए उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा था। इसके बावजूद हेड ऑफ द टेबल ने सोलो सिकोआ की मदद से जीत हासिल की थी।

youtube-cover

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns की WWE में वापसी का हुआ ऐलान

रोमन रेंस आखिरी बार SummerSlam के बाद हुए SmackDown में दिखे थे। इसके बाद से वो WWE प्रोग्रामिंग से गायब हैं। 27 अक्टूबर को होने वाला SmackDown शो Fiserv Forum Arena में होना है। एरीना की वेबसाइट में रोमन रेंस को शो लिए एडवर्टाइज किया गया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 4 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel 2023 के लिए ट्राइबल चीफ की वापसी के बाद नई स्टोरीलाइन की शुरूआत देखने मिल सकती है।

Quick Links