Roman Reigns ने WWE के बड़े ग्रुप के खत्म होने का किया ऐलान, सच्चाई स्वीकार करते हुए दुश्मन को दिखाया आईना

WWE
रोमन रेंस की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Confirms The Shield Is Dead: WWE में द शील्ड ने खूब नाम कमाया। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे। आज भी इनकी पूछ है। भविष्य में इसके रीयूनियन की सोच रखने वाले फैंस को अब बड़ा झटका लगा है। रोमन ने बता दिया है कि इस ग्रुप का पूरी तरीके से अंत हो गया है और वो आगे फिर से कभी एक साथ नहीं आएंगे। कहीं ना कहीं ये खबर सुनकर WWE यूनिवर्स को बड़ा झटका लगा होगा। उन्होंने सैथ रॉलिंस को भी अपनी बातों से सच्चाई का आईना दिखाया है।

Ad

WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते बड़ा सैगमेंट हुआ। WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया। तीनों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। रेंस और रॉलिंस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पंक पहली बार मेनिया का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। पॉल हेमन ने जब उन्हें ये बताया तो उनकी आंखों से आंसू निकलने लग गए थे।

सीएम पंक के आने से पहले रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने पुष्टि कर दी कि दोनों कभी साथ नहीं आने वाले हैं। रॉलिंस ने अपनी बात कहते हुए हम कहा, जिसके जवाब में रोमन ने कहा कि हम अब खत्म हो चुके हैं। रेंस ने साफ कर दिया है कि अब उनका कभी भी रीयूनियन नहीं होने वाला है। रोमन ने अपनी तारीफ करते हुए ये भी कहा कि कंपनी को आगे उन्होंने ही बढ़ाया। रोमन के अनुसार,

हम बहुत पहले ही खत्म हो चुके हैं। सैथ रॉलिंंस आप WWE में रहे हैं लेकिन पूरा काम मैंने किया है
Ad

WWE WrestleMania 41 में किसकी होगी जीत?

WrestleMania 41 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की टक्कर होने वाली है। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। किसी की भी जीत हो सकती है। पॉल हेमन द्वारा रोमन को धोखा दिए जाने की संभावना भी नज़र आ रही है। पिछले कुछ समय से पंक और हेमन के बीच बहुत प्यार दिख रहा है। दोनों हाथ मिला सकते हैं। मेनिया में ऐसा हुआ तो फिर रेंस को तगड़ा झटका लगेगा। वो मुकाबला हार सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications