WWE स्मैकडाउन(SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। रोमन रेंस(Roman Reigns) और उनके भाइयों के बीच इस बार भी थोड़ा बवाल देखने को मिला। इसके अलावा एक बार फिर सिजेरो(Cesaro) की हालत सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने खराब कर दी है। रोमन रेंस से बात करने सिजेरो आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था रॉलिंस एक बार फिर खतरनाक अटैक उनके ऊपर करेेंगे। ऐसा लग रहा है कि सिजेरो को रोमन रेंस से पहले सैथ रॉलिंस से अब मुकाबला करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें:WWE ने फेमस सुपरस्टार को निकाला, रोमन रेंस ने करारा जवाब देते हुए जीता दिल, द ग्रेट खली ने शेयर किया जबरदस्त वीडियोसिजेरो के ऊपर WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने किया हमलाWWE SmackDown में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने शानदार प्रोमो दिया। रोमन रेंस ने अपनी जीत के बारे में बात की और फिर पॉल हेमन ने रेंस की तारीफ में कसीदें गड़े। पॉल हेमन ने कहा कि वापसी के बाद रोमन रेंस को हराना मुश्किल है। हेमन ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि रोमन की वजह से द फीन्ड Raw में चले गए और उन्होंने बाद में अपने भाई की मदद भी की। यह भी पढ़ें:WWE परफॉर्मेंस सेंटर में द रॉक की बेटी ने किया कमाल, नए टैलेंट्स के बीच सबसे शानदार काम कर नाम रोशन कियापॉल हेमन ने WrestleMania में रोमन रेंस की जीत को भी दोहराया और सभी का मजाक बनाया। पॉल ने इसके बाद पूछा कि रोमन के लिए वो क्या कर सकते हैं। रोमन रेंस ने भी कहा कि वो अपने भाई जिमी उसो को बुलाना चाहते हैं। पॉल ने मैनेजमेंट को बोलकर जिमी का गाना बजाने के लिए कहा लेकिन वहां सिजेरो ने एंट्री कर ली। सिजेरो ने Hell in a Cell पीपीवी में रोमन रेंस से रीमैच की मांग कर दी। इस दौरान पीछे से सैथ रॉलिंस ने आकर सिजेरो पर हमला कर दिया था। रॉलिंस इसके बाद चले गए लेकिन दोबारा वापस आकर उन्होंने सिजेरो पर कर्ब स्टॉम्प लगाया। मैनेजमेंट ने उन्हें भेजने की कोशिश की लेकिन सैथ ने अंत में उनपर एक और कर्ब स्टॉम्प लगा दिया।यह भी पढ़ें:घातक बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रही WWE दिग्गज की बेटी ने किया बड़ा खुलासा, सीएम पंक ने भी किया भावुक ट्वीट"I'm going to take this opportunity to allow my Special Counsel to celebrate me."#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/gJuQjm5ceK— WWE (@WWE) May 22, 2021सिजेरो की हालत इस समय सैथ रॉलिंस ने काफी खराब कर रखी है। कुछ दिन पहले WrestleMania Backlash में भी रॉलिंस ने बुरी तरह सिजेरो की पीटा था और इस बार भी उनकी हालत खराब कर दी। सिजेरो को अभी तो रीमैच नहीं मिला लेकिन आने वाले ब्लू ब्रांड में वो कुछ नया करते हुए नजर आ सकते हैं।😱😱😱#SmackDown @WWERollins @WWECesaro pic.twitter.com/ETpAOKt3dO— WWE (@WWE) May 22, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।