WWE SummerSlam 2025 में Roman Reigns के मैच का खुलासा, भाई से दुश्मन बने स्टार से होगी टक्कर?

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी न्यूज (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Potential Opponent SummerSlam 2025: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्लडलाइन बिजनेस को संभालने में बिजी हैं। रेंस को अभी भी ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं मिली है। इसके बावजूद Bad Blood और Survivor Series में नई ब्लडलाइन के खिलाफ उन्हें भारी जीत हासिल हुई। SummerSlam 2025 के आयोजन में अभी काफी लंबा समय है लेकिन रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर बातें सामने आने लग गई हैं। एक रिपोर्ट में उनके मुकाबले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ad

6 जनवरी, 2025 को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस का सामना सोलो सिकोआ से होगा। दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच तय किया गया है, जिसमें उला फाला और ट्राइबल चीफ का पद दांव पर होगा। रेंस और सिकोआ के बीच पहली बार WWE में वन-ऑन-वन मैच देखने को मिलने वाला है। इस चीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। सिकोआ उन्हें हराने का दावा ठोक चुके हैं। देखना होगा कि वो रेंस के ऊपर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

रोमन रेंस के फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट अब सामने आया है। Xero News के मुताबिक SummerSlam 2025 में रोमन का सामना अपने पूर्व शील्ड भाई सैथ रॉलिंस से होगा। ये भी कहा गया है कि इन दोनों में से कोई एक शो में चैंपियन के रूप में प्रवेश करेगा। इस चीज को पक्का नहीं कहा जा सकता है क्योंकि WWE में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। WrestleMania 41 के बाद ही इसके बारे में सोचा जा सकता है।

Ad

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस को मिलेगी सफलता?

सोलो सिकोआ ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। रोमन रेंस ने इन्हें हासिल करने के लिए लगातार कोशिश की है लेकिन सफलता नहीं मिली। अब उनके पास Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में बड़ा मौका होगा। वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सिकोआ को हराकर खोई हुईं चीजों को वापस पा सकते हैं। एक बात तय है कि दोनों के बीच होने वाले मुकाबले में बवाल जरूर मचेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications