Cheap Heat पॉडकास्ट को हाल ही में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने यहां सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की जमकर तारीफ की। रोमन ने सैथ रॉलिंस को 'स्पेशल परफॉर्मंर' नाम दिया। रेंस ने ये भी कहा कि वो और रॉलिंस रिंग में स्पेशल परफॉर्मेंस देने की पूरी क्षमता रखते हैं। साल 2019 से रेंस और रॉलिंस का मुकाबला नहीं हुआ। साल 2016 में इन दोनों की राइवलरी काफी प्रसिद्ध रही। ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा निराशा, शील्ड को लगा बड़ा झटका, खतरे में रोमन रेंस की यूनिवर्सल चैंपियनशिप?रोमन रेंस ने WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर दिया बड़ा बयानरोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इस समय WWE SmackDown में काम कर रहे हैं। दोनों का मैच फैंस एक बार फिर देखना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस भी कई बार कह चुके हैं कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। रोमन रेंस ने इस बार रॉलिंस को लेकर बड़ा बयान दिया। रेंस ने कहा, ये भी पढ़ें:-WWE रेसलर जिंदर महल और भारतीय सुपरस्टार्स ने जिम में जमकर बहाया पसीना, शानदार तस्वीर पोस्ट कर दिए बड़े संकेतसैथ रॉलिंस रिंग में स्पेशल परफॉर्मंर हैं। किसी भी प्रकार की स्थिति हो रॉलिंस हमेशा शानदार काम करते हैं। जब वो रिंग में होते हैं तो फिर कुछ ना कुछ होता है। WrestleMania और SummerSlam जैसे पीपीवी में आप उनके ऊपर भरोसा कर सकते हैं। हम दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। आप हम दोनों के ऊपर शक नहीं कर सकते हैं। दोनों रिंग में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता रखते हैं। ये चीज ही हम दोनों को स्पेशल बनाती है।8 years ago today on #WWERaw:The Shield confronted their challengers for the WWE Tag Team Titles, The Usos. pic.twitter.com/2AXGqLVyPi— Eddie | fan account (@_Rollins_Utd) June 24, 2021ये भी पढ़ें:-WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत दिग्गजों का नाम शामिलरोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का इतिहास भी काफी शानदार रहा था। साल 2012 में डीन एंब्रोज के साथ मिलकर इन दोनों सुपरस्टार्स ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। द शील्ड के टूटने के बाद भी दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त नाम कमाया। दोनों का सिंगल रन अभी तक सबसे शानदार रहा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।