पॉल हेमन द्वारा ब्रॉक लैसनर को 'धोखा' देकर रोमन रेंस के साथ टीम बनाने पर बड़ी जानकारी सामने आई

WWE ने पिछले महीने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। समरस्लैम में WWE ने रोमन रेंस की वापसी कराई थी। यही नहीं बल्कि इसके बाद पॉल हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी ने साथ आकर सभी को चर्चा करने पर मजबूर कर दिया था। सभी को पता है कि कुछ महीने पहले ही पॉल हेमन हमेशा की तरह ब्रॉक लैसनर के साथ नजर आए थे। काफी सालों से ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन थे। लेकिन अब ब्रॉक लैसनर के साथ नहीं बल्कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन नजर आते हैं। ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। ये कहा जा रहा है कि जब फैंस की वापसी एरीना में होगी तब ब्रॉक लैसनर की वापसी भी होगी।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के कारण दूसरे सुपरस्टार्स को हुआ नुकसान, जॉन सीना के पुराने 'दुश्मन' की हुई वापसी, ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

पॉल हेमन ने किया ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा खुलासा

हाल ही में Sports Illustrated को धमाकेदार इंटरव्यू पॉल हेमन ने दिया। यहां पॉल हेमन ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि रोमन रेंस और मेेरे साथ आने पर ब्रॉक लैसनर का क्या रिएक्शन था। पॉल हेमन ने कहा,

मैं रोमन रेंस के साथ काम कर रहा हूं ये बात ब्रॉक लैसनर को पता थी। इस बारे में वो पहले से जानते थे। इस बात पर कोई भी भ्रम नहीं है। एक वैध तरीके से अब ब्रॉक लैसनर कुछ भी कर सकते हैं।बॉक्स ऑफिस पर ब्रॉक लैसनर का नाम काफी ऊंचा है। किसी को वो कुछ भी कह सकते हैं और सब उनकी बात मान सकते हैं। ब्रॉक लैसनर जब रिंग मे वापसी करेंगे तो उस समय मोमेंटम कैसा होगा और इसके बाद वो फिर हैडलाइन बन सकते हैं। पहले भी और अब भी ब्रॉक लैसनर जब चाहें अपने आप को बॉक्स ऑफिस पर हिट कर सकते हैं।

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर की वापसी के बारे में अभी कोई भी अपडेट नहीं है। और सभी की नजरें इस पर ही टिकी है कि उनकी वापसी कैसे होगी। क्योंकि पॉल हेमन के साथ ही रह कर उनका इतना बड़ा नाम है। माइक स्किल ब्रॉक लैसनर की अच्छी नहीं है। पॉल हेमन ने ही उन्हें ऊंचा दर्जा दिलाया। सभी के मन में एक ही सवाल है कि जब वो वापस आएंगे तब क्या होगा। फिलहाल पॉल हेमन ने ये बता दिया है कि लैसनर को उनके और रोमन रेंस के बारे में अच्छे से पता थी।

ये भी पढ़ेंं: WWE स्मैकडाउन प्रीव्यू: रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा, साशा का धमाकेदार सैगमेंट देखने को मिलेगा