WWE Crown Jewel में Sami Zayn द्वारा किए गए अटैक के बाद Roman Reigns की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस को लगा झटका (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Reaction To Sami Zayn Actions Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कुछ बड़े झटके लगे हैं। उन्होंने द उसोज़ के साथ मिलकर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन का सामना किया था। सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। ये काफी चौंकाने वाला पल था। बाद में सैमी ज़ेन ने गलती से रोमन को किक मार दी। उसके बाद भी बवाल हुआ। रोमन को इस चीज पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ था। उनके चेहरे के हाव-भाव बदल गए थे। इस दौरान उन्होंने अभद्र संदेश के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Ad

Crown Jewel की शुरूआत में रोमन रेंस का मैच हुआ था। मुकाबले में रोमन और द उसोज़ ने अपना दबदबा बनाया था लेकिन अंत में बाजी पलट गई। रोमन और उनके भाइयों को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद नई ब्लडलाइन ने रेंस और द उसोज़ पर अटैक जारी रखा था। सैमी ज़ेन ने एंट्री कर असली ब्लडलाइन का साथ दिया। हालांकि, बाद में चीजें खराब हो गईं। रोमन को गलती से सैमी ने किक मार दी। इसके बाद जिमी उसो बहुत गुस्सा हुए थे। वहीं जे उसो ने मामला शांत कराने का प्रयास किया।

सैमी ज़ेन के बैकस्टेज जाने से कुछ देर पहले रोमन रेंस को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि क्या बकवास है? रोमन की ये प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई थी। आप उनके इस खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार जे उसो ने नहीं दिया रोमन रेंस को टैग

कहानी अब काफी मजेदार हो गई है। सैमी ज़ेन असली ब्लडलाइन की मदद करने के लिए आए थे लेकिन मामला गड़बड़ा गया। रोमन रेंस और जे उसो के बीच भी अनबन देखने को मिली। शुरूआत में बहुत देर तक मैच में रोमन को टैग ही नहीं मिला। रेंस ने जे से उन्हें टैग देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिमी उसो के पास जे चले गए। इस बात से रोमन थोड़ा नाराज दिखे थे। खैर अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या होगा। सैमी को लेकर असली ट्राइबल चीफ का अगला कदम क्या होगा इस पर भी सभी की नजरें होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications