WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 का समापन हो गया है और रोमन रेंस(Roman Reigns) को फैंस द्वारा जो निगेटिव स्वागत मिला उस पर उन्होंने ट्वीट कर कमेंट किया है। मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ऐज(Edge) और डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस ने दोनोें सुपरस्टार्स को पिन इस दौरान किया। रोमन रेंस को फैंस द्वारा निगेटिव रिएक्शन इस दौरान मिला। यह भी पढ़े: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंसWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रियारोमन रेंस इस समय WWE टीवी पर सबसे बड़े हील हैं और करीब एक साल बाद फैंस की एरीना में वापसी भी हुई। रोमन रेंस को निगेटिव रिएक्शन मिलना वैसे काफी अच्छी बात है। रोमन रेंस ने एक तस्वीर पोस्ट की और जिसमें उन्होंने लिखा है WWE Universe missed their Tribal Chief।यह भी पढ़े: फेमस WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कंपनी से एक बार लगभग उनकी छुट्टी होने वाली थीThey missed their Tribal Chief. #WrestleMania#AcknowledgeMe pic.twitter.com/m6qjF9F1lQ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) April 12, 2021WWE इतिहास में रोमन रेंस सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल सुपरस्टार रहे हैं। बेबीफेस रन के दौरान फैंस ने उनका समर्थन नहीं किया। कई सालों से उन्हें निगेटिव रिएक्शन ही फैंस द्वारा मिला है। रोमन रेंस ने पहले भी उन्हें मिलने वाले निगेटिव रिएक्शन को लेकर कहा था कि वो अपना काम हमेशा अच्छे तरीके से करते जाएंगे। यह भी पढ़े: 36 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE पर लगाया गंभीर आरोप, बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिशइस समय रोमन रेंस हील हैं और उन्हें फैंस द्वारा बू किया जाना चाहिए। मेगा इवेंट में हालांकि ये चीज देखने को मिली थी और ये रोमन रेंस के हील रन के लिए काफी अच्छी बात है। WWE के हफ्ते के शो जब फैंस के सामने होंगे तब देखना होगा कि रोमन रेंस को किस तरह का रिएक्शन मिलता है। ब्लू ब्रांड में इस समय रोमन रेंस का हील रन काफी अच्छा चल रहा है और फैंस का साथ भी इस समय उनके साथ हैं। फेस के रूप में रोमन रेंस को सफलता नहीं मिली क्योंकि फैंस का हमेशा उनके लिए मिक्स्ड रिएक्शन रहता था लेकिन अब हील के रूप में थोड़ा बहुत सफलता उन्हें जरूर मिल रही है। विंस मैकमैहन इस बात को जानकर काफी खुश होंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।